Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में पुलिस ने निकाली स्कूटी रैली:मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबर बताए

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत शुक्रवार को बलरामपुर में पुलिस विभाग ने स्कूटी रैली निकाली। यह रैली महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बलरामपुर स्थित पुलिस कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों जैसे कलेक्ट्रेट मोड़, वीर विनय चौराहा और संतोषी मां तिराहा से होते हुए भगवतीगंज तक पहुंची। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देना, बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना था। इस पहल के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया कि महिला सुरक्षा अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सक्रिय जमीनी अभियान है। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव के तरीकों और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का यह कदम समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक ने परीक्षा के बीच सीएम योगी से की मुलाकात:अवकाश लेकर लखनऊ पहुंचे, फोटो सामने आने पर उठे सवाल
    Next Article
    जालौन कृषि विभाग में चिकित्सा प्रतिपूर्ति घोटाले की जांच:लखनऊ से आई तीन सदस्यीय टीम ने शुरू की पड़ताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment