Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में डीएम ने महिला आईटीआई का निरीक्षण किया:कहा- 2026 तक तैयार हो, कार्यदाई संस्था को फटकार लगाई

    3 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर के जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. विपिन कुमार जैन ने निर्माणाधीन राजकीय महिला आईटीआई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और मई 2026 तक हर हाल में काम पूरा करने की चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा का पालन न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आईटीआई विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम लैबुड़वा में बन रहा है। कार्यदाई संस्था को फटकार लगाई निरीक्षण के दौरान, डीएम ने कार्यदाई संस्था को फटकार लगाते हुए निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन के विभिन्न कक्षों, प्रयोगशालाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर मिली खामियों को तुरंत दूर करने के आदेश भी दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि यह परियोजना क्षेत्र की बालिकाओं के भविष्य से जुड़ी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। डीएम ने कहा- अगस्त 2026 से शुरू होंगी डॉ. जैन ने घोषणा की कि इस महिला आईटीआई में अगस्त 2026 से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इससे क्षेत्र की बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा सकेंगी। निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नदी प्रदूषण: सामाजिक कार्यकर्ता की भूख-हड़ताल 5वें दिन भी जारी:प्रशासन को चेतावनी, ठोस कार्ययोजना न देने पर आंदोलन होगा उग्र
    Next Article
    स्कूली वाहनों का क्यूआर कोड बनेगा:15 अप्रैल तक चलेगा अभियान, जिले में 484 स्कूली वाहन पंजीकृत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment