Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर की तांसी बनीं मिस कर्नाटका जूनियर किड्स:कर्नाटका में आयोजित प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान

    11 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर जिले की तांसी सिंह ने 'मिस कर्नाटका जूनियर किड्स प्रतियोगिता' का खिताब जीत लिया है। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम ज्योंनार निवासी उपेंद्र सिंह की बेटी तांसी ने कर्नाटका में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कर्नाटका में आयोजित इस जूनियर मॉडल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभाशाली बच्चों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, तांसी सिंह ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षक प्रस्तुति और असाधारण प्रतिभा के बल पर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। तांसी के पिता उपेंद्र सिंह, जो कर्नाटका में व्यवसायी हैं, ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पत्नी पवित्रा को दिया, जिन्होंने तांसी को लगातार प्रोत्साहित किया। उपेंद्र सिंह ने कहा कि यदि बेटियों को उचित अवसर और समर्थन मिले, तो वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। तांसी की जीत की खबर मिलते ही उनके गांव में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। तांसी सिंह की यह सफलता अब जिले की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित हो रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुत्तों ने 2 साल के बच्चे पर किया अटैक:झांसी में घर के बाहर खेल रहा था मासूम, दौड़ते हुए आए, फिर पटककर नौंचा
    Next Article
    अजय बिन्द जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष मनोनीत:काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment