Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिल गिरते ही भाजपा महिला सांसदों ने प्रदर्शन किया:संसद के बाहर पोस्टर दिखाए, राहुल ने चर्चा के दौरान दादी के किस्से सुनाए; संसद के मोमेंट्स

    6 hours ago

    1

    0

    संसद में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन बिल पास नहीं हो पाया। वोटिंग के तुरंत बाद भाजपा की महिला सांसदों ने बिल गिरने का विरोध किया। उन्होंने संसद के बाहर पोस्टर लहराए और नारेबाजी की। वहीं लोकसभा में राहुल ने बिल पर चर्चा के दौरान बचपन से जुड़े दादी, बगीचे और जादूगर के किस्से सुनाए। देखिए लोकसभा के टॉप-11 मोमेंट्स… 1. बिल गिरते ही भाजपा महिला सांसदों का प्रदर्शन लोकसभा से बिल गिरने के बाद भाजपा और सत्ता पक्ष की महिला सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर महिला विरोधी हाय-हाय और इंडी अलायंस हाय-हाय के नारे लगाए। सांसदों के पोस्टर में लिखा था- नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। 2. राहुल बोले- मेरी और PM की पत्नी नहीं राहुल ने महिला आरक्षण बिल पर स्पीच शुरू करते हुए कहा कि इस कमरे में बैठे सभी लोग जानते हैं कि महिलाओं के मुद्दे क्या हैं। घर में मां, बहनें और पत्नियां हैं। हम इनसे बहुत कुछ सीखते हैं। हालांकि, मेरी और प्रधानमंत्री जी की पत्नी नहीं है। इसके बाद सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्य हंसने लगे। 3. भाजपा सांसद बोले- मैं पत्नी के पैर छूता हूं भाजपा सांसद रवि किशन महिला आरक्षण बिल पर बोल रहे थे तभी पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा कि आपका प्रचार भी तो आपकी पत्नी करती हैं। इस पर किशन ने कहा- हां मेरे एक डेढ़ लाख वोट मेरी पत्नी लेकर आती हैं और मैं उनके पैर छूता हूं। वो छूने नहीं देती लेकिन जब वो गहरी नींद में होती है तब मैं उनके पैर छूता हूं। सबको पैर छूना चाहिए और जो महिला विरोधी हैं उनको भी छूना चाहिए। 4. TMC सांसद बोलीं- चोली के पीछे क्या है चुनरी के नीचे क्या है टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने कहा कि देश को सरकार बताना चाहती है कि विपक्ष महिलाओं के विरोध में है। ये सच नहीं है। हमने आरक्षण बिल 2023 में स्वीकार कर लिया था। हिंदी का गाना याद आ रहा है कि चोली के पीछे क्या है चुनरी के नीचे क्या है। चोली के पीछे यानी आरक्षण बिल के पीछे परिसीमन की क्या है इसे क्यों जोड़ दिया गया है। 56 इंच के सीने की बात करने वालों को औरत के पीछे छिपना पड़ रहा है इस बिल के अंदर। 5. NDA सांसद शाह के साथ-साथ 'विरोध किया' बोले अमित शाह ने लोकसभा में कई मुद्दे गिनवाए और बताया कि इन सबका कांग्रेस ने विरोध किया। उनके साथ-साथ सत्ता पक्ष के सदस्य भी विरोध किया-विरोध किया बोल रहे थे। शाह ने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया। हमने 370 समाप्त की, राम मंदिर बनाया, सीएए लाए, ट्रिपल तलाक समाप्त किया, जीएसटी लाए, आयुष्मान भारत बनाया, नया संसद बनाया, मत्स्य पालन मंत्रालय बनाया, सीडीएस बनाया, नक्सलवाद खत्म किया, आतंकवाद को सकते में डाला, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया। इन्होंने अच्छा-बुरा सोचे बगैर नरेंद्र मोदी जो कर रहे हैं उसका विरोध करने का ठान लिया है। 6. नड्डा ने खड़गे की सीढ़ियां उतरने में मदद की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मदद की। दरअसल जब खड़गे राज्यसभा के अंदर सीढ़ियों से उतर रहे थे, तब नड्डा ने खड़गे का हाथ पकड़कर उनकी सीढ़ियां उतरने में मदद की। 7. राहुल ने जादूगर और गार्डन का किस्सा सुनाया राहुल ने अपनी स्पीच के दौरान अपने डर, दादी से जुड़ा बगीचे का और जादूगर का किस्सा सुनाया। राहुल ने जादूगर की कहानी सुनाने के दौरान जगलिंग की और बॉक्स में ताला लगाने की एक्टिंग करके बताई। जब ओम बिरला ने टोका तो राहुल बोले सर सुनाने दीजिए। मजा आएगा। मैं आर्टिस्ट हूं। चित्र बनाता हूं। 8. स्पीकर बिरला बोले- राहुल जी जादू की जगह बिल पर बोल लीजिए राहुल गांधी जब जादूगर से जुड़ा किस्सा सुना रहे थे तो सभी हंस रहे थे। स्पीकर ओम बिरला ने भी हंसते हुए कहा कि राहुल जी जादू पर बोलने से अच्छा है, बिल पर बोल लीजिए। इसके बाद हंगामा हो गया, और राहुल बैठ गए। स्पीकर ने कहा- आप जो चौराहे पर बोलते हैं वो ही संसद में बोलो, ऐसा नहीं होता। संसद की अपनी गरिमा होती है। 9. अनुराग ठाकुर बोले- राहुल भाषण देकर भाग जाते हैं अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदन का नियम कहता है कि जिस व्यक्ति ने भाषण समाप्त किया हो उसे सदन में रुकना होता है लेकिन राहुल गांधी हमेशा भाषण देकर भाग जाते हैं। सुनने के लिए कभी तैयार नहीं होते। ये असत्य बोलकर यहां से भाग खड़े होते हैं। 10. निशिकांत बोले- सोनिया, सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- पिछले दो दिन से हमारी सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए चिंतित है। देर रात तक हम यहां उपस्थित रहे। मुझे लगा कि कांग्रेस के जो लीडर हैं उनका जो भाषण है वो एक शो जैसा था, जैसा कि माइकल जैक्सन का। आज 17 तारीख है वो भी खास है क्योंकि 17 अप्रैल 1987 को राजीव गांधी पर बोफोर्स का आरोप लगा। 17 अप्रैल 1998 को सोनिया गांधी सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस की अध्यक्ष हो गईं। 11. केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पैर में चोट लगने के बाद व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे। आज लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीन संसोधन बिलों पर वोटिंग होगी। ---------------------------------------- संसद के विशेष सत्र की यह खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- बालाकोट, नोटबंदी, सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया:एनडीए बोला- यह पीएम का अपमान 2023 का महिला आरक्षण कानून लागू, आधी रात नोटिफिकेशन जारी, इसमें बदलाव के लिए सरकार 3 नए बिल लाई शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी, दक्षिण के 5 राज्यों की सीटें 129 से 195 हो जाएंगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद
    Next Article
    'तारक मेहता' प्रोड्यूसर पर भड़की एक्ट्रेस, बोली- जीने लायक नहीं छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment