Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP विधायक के कथित बयान पर सपा का प्रदर्शन:सुलतानपुर में सीओ सिटी को ज्ञापन, एसपी से कार्रवाई की मांग

    8 hours ago

    2

    0

    सुलतानपुर में बीजेपी विधायक राजेश गौतम के कथित बयान के बाद जिले की राजनीति में हलचल मच गई है। अंबेडकर जयंती के अवसर पर दिए गए इस बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और सीओ सिटी को एक ज्ञापन सौंपा। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहज़ाद के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश गौतम ने एक कार्यक्रम के दौरान एक विशेष समुदाय के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। भाईचारे पर नकारात्मक प्रभाव ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में दिए गए इस बयान से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सपा नेताओं ने दावा किया कि ऐसे बयान क्षेत्र में असहजता और तनाव पैदा कर रहे हैं, जो संविधान में निहित समानता और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के विपरीत हैं। ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें मामले की निष्पक्ष जांच, यदि बयान आपत्तिजनक पाया जाता है तो विधायक राजेश गौतम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और जिले में शांति तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाना शामिल है। विधायक की मानसिक स्थिति पर सवाल मोहम्मद शहज़ाद ने कहा कि विधायक राजेश गौतम की टिप्पणी अपमानजनक और समाज को विभाजित करने वाली है। उन्होंने विधायक की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कादीपुर क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति और भ्रष्टाचार जैसी अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विधायक हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान राजदेव निषाद, सुल्तान खान मोनू, पवन यादव, सुरेश कुमार गौतम और अधिवक्ता अशोक सिंह बिसेन सहित कई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:NH30 पर खड़े कैंटर से टकराई बाइक, लखनऊ से सीतापुर लौट रहे थे
    Next Article
    शिक्षक दंपति ने 103 अग्निकांड पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री:बलिया में 60 से अधिक घर आग में जले थे, मदद को आगे आए लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment