Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP पर Akhilesh Yadav का बड़ा हमला, बोले- 'PDA' ही सत्ता से हटाएगा, जनगणना में है देरी की साजिश

    2 hours from now

    2

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण और जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है। सपा कार्यालय में उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन इसलिए भी है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। जो PDA का संघर्ष है उसमें आप सब लोग शामिल होकर हमें और मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग हमेशा महिलाओं के आरक्षण के पक्ष में रहे हैं। अगर कोई आरक्षण को रोकना चाहता है तो वो भारतीय जनता पार्टी है, उसकी बदनीयत को हम लोग कामयाब नहीं होने देंगे। इसे भी पढ़ें: 'जो नाम बदलते हैं...': Yogi Adityanath पर Akhilesh का वार, Mahua Moitra ने भी खोला मोर्चाअखिलेश ने आगे कहा कि जब जातीय जनगणना की मांग होगी तो हक, अधिकार और आरक्षण की बात होगी इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के लोग जनगणना नहीं कराना चाहते। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा हारेगी भी और कभी दोबारा आएगी नहीं। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार होने जा रहा है कि एक समुदाय एक दल को हराने जा रहा है और उस समुदाय का नाम है PDA, आने वाला समय में सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए PDA सरकार बनाने जा रहे हैं।सपा नेता ने कहा कि ये हक, अधिकार और आरक्षण नहीं देना चाहते इसलिए चुपचाप डिलीमिटेशन कराना चाहते थे महिला आरक्षण के बहाने। अखिलेश यादव ने नोएडा के मजदूर विरोध प्रदर्शन पर बोलते हुए कहा कि मुद्दा उठाया गया और फिर मिटा दिया गया, मजदूरों को दोषी ठहराया गया - इसकी जिम्मेदारी किसकी थी? यह सरकार की जिम्मेदारी थी। वे बड़ी संख्या में मजदूरों को जेल भेज रहे हैं, यहां तक ​​कि एक जान जाने की भी खबर है। मजदूर विरोध प्रदर्शन के पीछे की सच्चाई किसी को नहीं पता। आप उन्हें वेतन में क्या दे रहे हैं - क्या यह दिल्ली या हरियाणा के बराबर नहीं हो सकता? मौजूदा सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। आप एक खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था, निवेश की बात करते हैं, लेकिन किस कीमत पर? इसे भी पढ़ें: UP में वापसी का दावा, BJP पर Full Attack, जानें Akhilesh Yadav का 2027 Game Planयादव ने प्राथमिक शिक्षा पर बोलते हुए कहा कि जब हमारी पार्टी सत्ता में आएगी, तो माताओं और बच्चों को कोई परेशानी नहीं होगी। शिक्षा सबके लिए महत्वपूर्ण है, और हम प्राथमिक शिक्षा के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। हम पहले की तरह मुफ्त भोजन, किताबें, साप्ताहिक फल और दूध उपलब्ध कराने की व्यवस्था फिर से शुरू करेंगे। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    शासन में विविध विशेषज्ञता की आवश्यकता है; उपराष्ट्रपति ने राज्यों से भर्ती नीतियों में सुधार करने का आग्रह किया
    Next Article
    West Bengal में गरजे Amit Shah, बोले- दीदी Tata Bye-Bye, अब BJP की बारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment