Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP नेता महीपाल चौधरी का रंगरेलिया मनाते VIDEO:होटल में मजिस्ट्रेट अधिकारी बनकर घुसा था, चौथ मांगने के लगे आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में होटल कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोपी भाजपा नेता महीपाल चौधरी का रंगरेलिया मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो होटल के कमरे का है। इसमें दिख रहा है कि महीपाल चौधरी कुर्सी पर बैठा है। कमरे में दो बारवाला डांस कर रही हैं। पुलिस आरोपी नेता के खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज कर चुकी है। आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में होटल संचालक अनिल कुमार ने बताया कि 6 अप्रैल को काली स्कॉर्पियो से महीपाल चौधरी नाम को व्यक्ति आया। उसके साथ दो महिलाएं और अन्य साथी भी मौजूद थे। सभी ने होटल में प्रवेश करते ही खुद को अधिकारी बताते हुए स्टाफ को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने होटल के रजिस्टर और आईडी चेक करने के नाम पर कमरों की तलाशी भी ली। जब होटल संचालक ने इस कार्रवाई का कारण पूछा तो आरोपियों ने उसे धमकाते हुए 2 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वे उसके खिलाफ कार्रवाई कर देंगे और मीडिया में खबर चलवा देंगे। इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया । होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। रंगरेलिया मनाते वीडियो वायरल इस घटना के बाद आरोपी महीपाल चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वीडियो में दिख रहा है कि दो बार वाला डांस कर रही हैं। एक युवक कुर्सी पर बैठा है, जो महीपाल चौधरी बताया गया है। बेड पर शराब की बोतल और गिलास रखे हैं। वीडियो उस पार्टी में शामिल किसी व्यक्ति ने ही बनाया है। भाजपा नेताओं के साथ फोटो आरोपी महीपाल चौधरी अपने आप को भाजपा का मीडिया प्रभारी बताता है। सोशल मीडिया पर उसने कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो अपलोड किए हैं। वो पिछले दिनों सीएम योगी की जनसभा में मीडिया कर्मी बनकर पहुंचा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महीपाल चौधरी नवनिर्मित बिल्डिंग, बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण पर नजर रखता था। बाद में वहां पर पहुंचकर धमकाता था और वसूली करता था। वहीं, जिस दिन महीपाल चौधरी पर एफआईआर दर्ज हुई है, उस दिन हाथरस पुलिस ने उसे चौथ वसूली के ही अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया। आगरा पुलिस अब उसे बी वारंट पर लाने की बात कह रही है। हाथरस का रहने वाला है आरोपी महीपाल चौधरी मूलरूप से हाथरस का रहने वाला है। वर्तमान में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के केके नगर में रह रहा है। वो होटल किराए पर लेकर उसका संचालन करता है। महीपाल पर चौथ वसूली और ब्लैकमेलिंग करने के कई आरोप है। जमीन पर कब्जा करने का आरोप भी है। वहीं हाथरस में एक डाक्टर की क्लीनिक पर मरीज की मौत के मामले में प्रदर्शन कर 10 लाख रुपए की चौथ मांगने का आरोप भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिकंदराबाद में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हंगामा:पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारी काम पर लौटे
    Next Article
    शॉर्ट सर्किट से 25 बीघा गेहूं की फसल जली:रायबरेली के खेतों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment