Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'BJP 25 सीटें देगी तो करूंगा गठबंधन':लखनऊ में रामदास अठावले बोले- वरना पार्टी यूपी विधानसभा 2027 का चुनाव अकेले लड़ेगी

    6 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है, ताकि आने वाले चुनाव में जनता की आवाज को प्रभावी तरीके से उठाया जा सके। आठवले ने साफ किया कि केंद्र में एनडीए की सहयोगी पार्टी होने के नाते RPI(A) उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने 25 सीटों पर गठबंधन की इच्छा जताई, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतरने से पीछे नहीं हटेगी। महिला आरक्षण और विपक्ष पर निशाना डॉ. आठवले ने महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक के मुद्दे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल महिलाओं के विकास में बाधा डाल रहे हैं और उनका रुख महिला विरोधी रहा है। दलित और वंचित वर्ग पर फोकस केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले ने कहा कि RPI(A) उत्तर प्रदेश में दलित, पिछड़े, दबे-कुचले और वंचित समाज की आवाज बनकर काम कर रही है। उनका आरोप था कि अन्य राजनीतिक दलों ने इन वर्गों के वोट तो लिए, लेकिन उनके विकास के लिए ठोस काम नहीं किया। आठवले ने प्रदेश सरकार से मांग की कि दलित बहुल गांवों में समाज भवन बनाए जाएं और उनका संचालन भी उसी समाज के लोगों को सौंपा जाए, ताकि उन्हें सीधे लाभ मिल सके। 26 नवंबर को डिफेंस एक्सपो में की जाएगी रैली रामदास आठवले ने कहा कि भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आने वाले 26 नवंबर को डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें एक लाख से अधिक लोग इकट्ठा होंगे। बहुजन समाज पार्टी का प्रभाव कम हुआ है और वर्तमान में लोकसभा में उनका एक भी सदस्य नहीं है। इसीलिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश में जो काम करना चाहती है वह वंचितों के विकास के लिए है। हमारी पार्टी सभी जाति के लोगों को लेकर आगे बढ़ाने वाली है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पूरी तरह से फेल हो चुकी है। मुलायम सिंह यादव होते तो स्थिति अलग होती। अखिलेश यादव को महिला आरक्षण पर समर्थन करना चाहिए था लेकिन इन लोगों ने जानबूझकर इस बिल को फेल करने का काम किया। महिलाओं के खिलाफ इन लोगों ने वोटिंग किया। 2023 में जब महिला आरक्षण बिल आया था तब इसका समर्थन करने की बात कही थी लेकिन अभी जब यह बिल लाया गया था तब सपोर्ट की बात कही गई थी और अब खिलाफ वोट दिया गया। लोगों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया है इसलिए मैं बताना चाहता हूं कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं को बड़ा नुकसान किया है। रामदास अठावले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि हर दलित बाहुल्य गांव में समाज भवन का निर्माण कराया जाए उसकी संचालन की जिम्मेदारी इसी समाज के लोगों को दी जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी:सिद्धार्थनगर में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त से तस्करों में हड़कंप
    Next Article
    होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा शुरू, पहली शिफ्ट पूरी:डीएम-एसपी ने 9 केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment