Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजरंगबली का ऐसा रूप कि टिकी रह गईं नजरें:ज्येष्ठ के चौथे मंगलवार पर सोटे वाले हनुमान बाबा का भव्य श्रृंगार, सुंदरकांड भी हुआ

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में आज ज्येष्ठ महीने के चौथे बड़े मंगलवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा शहर 'जय बजरंगबली' और 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा। इस खास मौके पर शहर के सुप्रसिद्ध 'सोटे वाले हनुमान बाबा' मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। चौथे मंगलवार के पावन अवसर पर प्रभु का ऐसा अलौकिक और भव्य श्रृंगार किया गया कि जो भी मंदिर पहुंचा, उसकी नजरें टिकी की टिकी रह गईं। इस दौरान देर शाम मंदिर परिसर में आयोजित सुंदरकांड के पाठ में सैकड़ो श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। गेंदे के फूलों से महका दरबार, 'छोटे बाल बाबा' के रूप में सजे हनुमान जी चौथे बड़े मंगलवार को लेकर मंदिर प्रशासन ने खास तैयारियां की थीं। बजरंगबली की भव्य मूर्ति को बेहद खूबसूरत और आकर्षक वस्त्र पहनाए गए थे। पीले और नारंगी गेंदे के फूलों की भारी मालाओं से पूरे गर्भगृह को सजाया गया था। मूर्ति के ठीक ऊपर "सोटे बाल बाबा" लिखा हुआ था, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। हनुमान जी की प्रतिमा के ठीक सामने स्थापित शिवलिंग को भी गेंदे के फूलों से सजाकर अद्भुत रूप दिया गया था। बाबा के भोग के लिए भारी मात्रा में केले, फल और अन्य पारंपरिक पूजा सामग्रियां अर्पित की गईं। भजन मंडली की तान पर झूम उठे श्रद्धालु, सुंदरकांड का हुआ पाठ बजरंगबली के दर्शनों के साथ-साथ मंदिर के परिसर में संगीतमय सुंदरकांड और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। मंदिर के एक हिस्से में सजी संगीत मंडली ने समां बांध दिया। मुख्य गायक हारमोनियम थामे माइक पर सुर छेड़ रहे थे, तो दूसरी तरफ प्यानो, ढोलक और मंजीरों की थाप पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भजन गायक ने जब मधुर संगीत के बीच जीवन की नश्वरता और रूप-शरीर के झूठे अभिमान को लेकर प्रवचन रूपी भजन सुनाया, तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा दशहरा पर काशी के दशाश्वमेध घाट पर महाआरती:11 वैदिक ब्राह्मण और 21 देवकन्याओं हुई शामिल, अस्सी घाट पर 56 प्रकार का लगा भोग
    Next Article
    पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा 27 मई को मिर्जापुर में:साढ़े चार घंटे रुकेंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment