Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या:भदोही में 12 से ज्यादा वार किए, जो बचाने आया उस पर भी हमला

    8 hours ago

    1

    0

    भदोही में युवक ने बुजुर्ग की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बुजुर्ग बाजार में चाय पी रहे थे। तभी युवक आया और अचानक हमला कर दिया। वह बचने के लिए भागे, तो आरोपी उनको दौड़ाकर चाकू मारने लगा। लोग बुजुर्ग को बचाने आए, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। युवक ने बुजुर्ग पर 12 से ज्यादा वार किए। वह खून से लथपथ जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। आरोपी घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर अपने घर आया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस उसके घर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को चाकू दिखाया। उसे किसी तरह गिरफ्तार किया गया। आरोपी सिंचाई के लिए पानी न मिलने से नाराज था। मामला बुधवार शाम करीब 5 बजे का चौरी थाना क्षेत्र का है। इसका CCTV भी सामने आया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… चौरी थाना क्षेत्र के रहने वाले बच्चन राम (65) 20 साल से सरकारी ट्यूबवेल के पंप ऑपरेटर थे। मंगलवार को आरोपी श्रवण गौतम अपने खेतों में पानी सप्लाई के लिए आया था। इस पर बच्चन राम ने अगले दिन आने के लिए बोला। इससे श्रवण नाराज हो गया। बुधवार शाम 5 बजे के आसपास बच्चन राम बाजार में चाय पीने गए। इसी बीच श्रवण भी वहां पहुंचा और बुजुर्ग को भला-बुरा कहने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते आरोपी ने चाकू निकाला और उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग बचने के लिए भागे, तो आरोपी दौड़ाकर उनको चाकू मारने लगा। लोग बचाने के लिए पीछे आए, तो उन पर भी वार किया। बुजुर्ग जब लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए, तो आरोपी वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर शव को जबरन कब्जे में लेने का आरोप लगाया। चाय पीते समय चाकू से किया हमला घटना के प्रत्यक्षदर्शी सिंचाई विभाग के जिलेदार अशोक कुमार दुबे ने बताया- हम लोग बैठकर चाय पी रहे थे। तभी आरोपी आया और बच्चन राम पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। कई वार के बाद बच्चन राम गंभीर घायल होकर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान वह लगातार पानी मांगते रहे। बीच-बचाव में अशोक के दाएं अंगूठे में चोट आई है। बुजुर्ग पर चाकू से करीब 12 वार किए गए। बेटा बोला- गुमराह करके पिता का शव ले गए घटना के समय अफरा-तफरी का माहौल था। बुजुर्ग को जो भी बचाने आया, युवक उस पर चाकू से हमला करने लगा। बुजुर्ग के बेटे प्रमोद का कहना है कि यह घटना सिर्फ पानी के विवाद में हुई है। प्रमोद ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- पिता को निजी वाहन से ले जाते समय रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिस ने गुमराह कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी की मां बोली- नवरात्रि से बदला स्वभाव आरोपी श्रवण कुमार की मां ने बताया कि उनकी फसल को पानी की जरूरत थी, लेकिन विवाद क्या था यह नहीं पता है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू घर का नहीं है। मैंने उस चाकू को पहले कभी नहीं देखा। श्रवण की मानसिक स्थिति और सेहत सामान्य थी। नवरात्रि के दौरान श्रवण का व्यवहार काफी बदला हुआ था। वह न तो किसी से बात कर रहा था और न ही कुछ खा-पी रहा था। श्रवण की एक साल की बेटी है, जो पिछले दो महीनों से अपनी मां के साथ ननिहाल में है। इलाज के लिए ले जाते समय जान गई सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। बुजुर्ग की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हुई है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। कई अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। भास्कर सर्वे में हिस्सा लीजिए, पूरी तरह गोपनीय है… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… --------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. किडनी बेचने वाला MBA स्टूडेंट गर्लफ्रेंड के सामने फूट-फूटकर रोया:कानपुर में पुलिसवालों के पैर पकड़े; बोला- मां को मत बताना कानपुर में रुपए के लालच में अपनी किडनी बेचने वाला आयुष हैलट अस्पताल के ICU में एडमिट है। पुलिस ने आयुष से कहा कि परिजनों को पूरी बात बता दे। इस पर आयुष पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर रोने लगा। कहा- सर, मेरी मां को कुछ मत बताना। मैं नौकरी करने की बात कहकर कानपुर आया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कल रात 10 बजे से 16 घंटे तक नहीं जमा कर पाएंगे बिजली का बिल, ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी
    Next Article
    मुंहबोली बहन से रेप, 10 दिन बंधक बनाया:काम के बहाने अबोहर से श्रीगंगानगर ले गया; बोली- मोबाइल तोड़ा, फिर छोड़कर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment