Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग को पड़ा हार्ट-अटैक,महिला इंस्पेक्टर ने CPR देकर बचाई जान:मैनपुरी कोर्ट में नियमित कार्यवाही के दौरान अचानक गिरने से ही मची अफरा-तफरी

    5 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी न्यायालय परिसर में शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति को अचानक हृदयाघात आ गया और वह अचेत होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद महिला इंस्पेक्टर सिरोजनी देवी ने तत्परता दिखाते हुए CPR देकर उनकी जान बचा ली। घटना के समय न्यायालय परिसर में नियमित कार्यवाही चल रही थी। इसी दौरान एक वृद्ध व्यक्ति अचानक गिर पड़े, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को संभालते हुए थाना एएचटी की प्रभारी निरीक्षक सिरोजनी देवी तुरंत मौके पर पहुंचीं और प्राथमिक उपचार शुरू किया। उन्होंने न्यायालय सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह की मदद से बुजुर्ग को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देना शुरू किया। उनकी त्वरित कार्रवाई का असर कुछ ही क्षणों में दिखा और बुजुर्ग की सांसें वापस आने लगीं। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से बुजुर्ग को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर दिया गया CPR ही उनकी जान बचाने में निर्णायक साबित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला इंस्पेक्टर सिरोजनी देवी की सूझबूझ और तत्परता की जमकर सराहना की। वहीं, सिरोजनी देवी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और मदद करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई कृषि फार्म में पराली में लगी आग:आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
    Next Article
    श्रावस्ती में गार्ड-चौकीदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं- एएसपी:व्यवसायियों की सुरक्षा व समस्याओं पर मासिक गोष्ठी में दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment