Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी की जीत पर मेरठ में जश्न:भाजपाइयों ने डांस किया, मिठाई खिलाई, MLC भारद्वाज ने दी चुनावी ड्यूटी

    11 hours ago

    2

    0

    पांच राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय हर्मन सिटी में भाजपा नेताओं ने जीत का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष हरबीर पाल एवं महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पटाखे फोड़े, मिठाई खिलाई और ढोल पर नाचकर जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक जीत पर सभी कार्यकर्ताओं ने आपस में बधाई दी। शाम को भारतमाता चौक पर होगा सेलिब्रेशन पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर मेरठ में जश्न मनाया जाएगा। भाजपा महानगर इकाई की तरफ से बेगमपुल, भारतमाता चौक पर शाम 6.30 बजे जश्न रखा गया है। जहां सभी भाजपाई जुटेंगे और बंगाल में विजय का जश्न मनाएंगे। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने दी लगातार बंगाल में चुनावी ड्यूटी मेरठ से एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने लंबे समय तक बंगाल में चुनावी ड्यूटी दी है। शुरूआत से आखिरी तक चुनाव के हर चरण में वो बंगाल में रहे। जिसके लिए पार्टी द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हाल ही में पार्टी द्वारा उन्हें पश्चिम बंगाल में विशेष जिम्मेदारी सौंपकर भेजा गया था, जिसे उन्होंने अपनी सूझबूझ, दूरदर्शिता और प्रबंधन क्षमता के बल पर पूर्ण सफलता में परिवर्तित किया। धर्मेंद्र भारद्वाज इससे पहले मेरठ महापौर चुनाव, मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में भी मजबूत काम कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोमल हत्याकांड मामले में डीएम से कार्रवाई की मांग:ब्राह्मण समाज ने की 1 करोड़ मुआवजे और नौकरी की मांग
    Next Article
    क्या दाढ़ी-टोपी वालों को जीने का हक नहीं?:सीएम योगी से न्याय की गुहार, बरेली में मौलाना की मौत पर पत्नी का बड़ा आरोप, बोलीं- मॉब लिंचिंग हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment