Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी की जीत पर मेरठ में होगा जश्न:शाम को भारतमाता चौक पर रखा आयोजन, MLC भारद्वाज ने दी चुनावी ड्यूटी

    7 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर मेरठ में जश्न मनाया जाएगा। भाजपा महानगर इकाई की तरफ से बेगमपुल, भारतमाता चौक पर शाम 6.30 बजे जश्न रखा गया है। जहां सभी भाजपाई जुटेंगे और बंगाल में विजय का जश्न मनाएंगे। बता दें कि मेरठ से एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने लंबे समय तक बंगाल में चुनावी ड्यूटी दी है। शुरूआत से आखिरी तक चुनाव के हर चरण में वो बंगाल में रहे। जिसके लिए पार्टी द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हाल ही में पार्टी द्वारा उन्हें पश्चिम बंगाल में विशेष जिम्मेदारी सौंपकर भेजा गया था, जिसे उन्होंने अपनी सूझबूझ, दूरदर्शिता और प्रबंधन क्षमता के बल पर पूर्ण सफलता में परिवर्तित किया। धर्मेंद्र भारद्वाज इससे पहले मेरठ महापौर चुनाव, मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में भी मजबूत काम कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में भाजपा की जीत पर कासगंज में जश्न:एमएलसी रजनीकांत और जिलाध्यक्ष नीरज ने कार्यकर्ताओं संग ढोल बजाए, मिठाई बांटी
    Next Article
    स्मार्ट मीटर पर फूटा सपाइयों का गुस्सा, विरोध-प्रदर्शन:आगरा में पुलिस ने रोका तो गेट पर चढ़े, सड़क पर डिब्बे जलाकर नाराजगी जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment