Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सपा का पीडीए सद्भावना सम्मेलन आयोजित:सांसद रुचि वीरा बोलीं- महिलाओं को केवल आरक्षण देना पर्याप्त नहीं है

    10 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पीडीए सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में हाल ही में सपा में शामिल हुए लोगों का सम्मान भी किया गया। मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। सांसद रुचि वीरा के बिजनौर आगमन पर राज मिलन बैंक्विट हॉल में हजारों किसानों और कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद सांसद रुचि वीरा और नेता राहुल सिंह ने ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यकर्ताओं के साथ नुमाइश ग्राउंड पहुंचे। वहां उन्होंने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत सभी नेता सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन ने की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महासचिव चौधरी आदित्यवीर सिंह ने किया। सांसद रुचि वीरा ने महिला आरक्षण बिल पर बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल आरक्षण देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में वास्तविक रूप से सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। चांदपुर के विधायक स्वामी ओमवेश ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां हमेशा किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग के हित में रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) समाज को साथ लेकर चलना ही समाजवाद की असली पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। नजीबाबाद के विधायक हाजी तस्लीम अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सामाजिक न्याय और भाईचारे की राजनीति को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि आज पीडीए समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा विश्वनाथ का शरबत से अभिषेक:गर्मी से राहत दिलाने की कामना, अक्षय तृतीया पर बद्रीनारायण का भी श्रृंगार
    Next Article
    बुलंदशहर बाईपास हादसे में महिला की मौत, पति-बेटा घायल:टी-प्वाइंट पर ट्रक ने मोपेड को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment