Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत:2027 में सभी 8 सीटें जीतने का लक्ष्य, पार्टी कार्यालय में जुटा जनसैलाब, नेताओं ने दी बधाई

    2 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हनी फैसल का सोमवार को पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हनी फैसल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वह युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और मजबूत करेंगे तथा सभी को साथ लेकर एकजुटता और मेहनत से काम करेंगे। 2027 चुनाव पर नजर, सभी सीटें जीतने का दावा फैसल ने कहा कि उनका लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनावों में जनपद की सभी आठों सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराना है। उन्होंने दावा किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत और समर्थन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन ने की। संचालन युवा नेता सुहैल वाकर और पप्पू अखलाक ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में कार्यकर्ताओं ने हनी फैसल का फूल-मालाओं से स्वागत किया। विधायक रामावतार सैनी (नूरपुर), हाजी तस्लीम (नजीबाबाद), मनोज पारस (नगीना) और पूर्व जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि नया नेतृत्व संगठन को मजबूती देगा और 2027 में सपा की जीत सुनिश्चित करेगा। लखनऊ से लौटने पर जगह-जगह स्वागत लखनऊ से लौटते समय हनी फैसल का नूरपुर रोड, कृष्ण कॉलेज, रामलीला चौराहा, जानी का चौराहा, विदुर कुटी रोड, शास्त्री चौक और जजी चौक पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राजनीतिक सफर का जिक्र अपने संबोधन में हनी फैसल ने बताया कि उन्होंने 2002 में हाजी तस्लीम के चुनाव के दौरान सपा से जुड़कर राजनीतिक सफर शुरू किया था और तब से लगातार पार्टी के साथ सक्रिय हैं। ‘युवाओं को जोड़कर संगठन मजबूत करेंगे’ उन्होंने कहा— “मैं अखिलेश यादव जी के भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा। कड़ी मेहनत कर युवाओं को पार्टी से जोड़ूंगा और 2027 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ काम करूंगा।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेताओं की मौजूदगी समारोह में पूर्व मंत्री नईम उल हसन, डॉ. रमेश तोमर, डॉ. लाखन सिंह पाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेकर नए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP पुलिस दूरसंचार विभाग के परिचालकों को मिलेगा ज्वाइनिंग लेटर:936 अभ्यर्थी हुए हैं चयनित, सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंचे
    Next Article
    कन्नौज में तलाकशुदा पत्नी ने शौहर को सड़क पर पीटा:तलाक के बाद परेशान करने था, धमकियां देने पर पुलिस ने हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment