Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा, सड़कों पर नहीं:अमन-भाईचारे की दुआएं मांगी गईं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    2 hours ago

    2

    0

    बिजनौर जिले में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जिले भर की ईदगाहों में नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, सड़कों पर ईद की नमाज अदा नहीं की गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। शहर काजी मोहम्मद मजीद अली ने सुबह 8 बजे शाही ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। उन्होंने देश में अमन-शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे और अल्लाह से दुआ की। जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा सहित पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान भी तैनात रहे। ईदगाह जाने वाले मार्ग पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के कैंप लगाए गए थे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन, डॉ. रमेश, राहुल सिंह तोमर; राष्ट्रीय लोकदल से डॉ. नीरज चौधरी, समाजसेवी शमशाद अंसारी; कांग्रेस पार्टी से हुमायूं बेग, हनीफ अहमद; और आजाद समाज पार्टी से पूर्व अध्यक्ष शहजाद अहमद, जितेंद्र राणा, तुफैल अहमद सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईदगाह में शहर काजी मोहम्मद मजीद अली, मुफ्ती वकास और मौलाना कारी अरशद मदनी सहित कई धर्मगुरुओं ने तकरीरें कीं। उन्होंने इस्लाम में रमजान और ईद के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को महत्वपूर्ण नसीहतें दीं। ईदगाह से बार-बार यह हिदायत भी दी जा रही थी कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, कोई भी सड़क पर नमाज अदा न करे और ईदगाह के अंदर ही नमाज पढ़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में अदा हुई ईद की नमाज:नमाजियों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    अमेठी में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न:मस्जिदों-ईदगाहों पर पढ़ी नमाज, देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment