Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में गोकशी आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधित मांस बरामद:ईद से पहले पुलिस की कार्रवाई, दो अभियुक्तों को भेजा जेल

    2 hours ago

    2

    0

    बिजनौर के नजीबाबाद में ईद से पहले गोकशी के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है। पहले प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं अगले ही दिन मुठभेड़ में एक और आरोपी घायल होकर पकड़ा गया। पुलिस को इस पूरे गिरोह के बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं। जानिए पूरा मामला… नजीबाबाद थाना क्षेत्र में 22 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भनेड़ा निवासी सलमान उर्फ बिहारी और अयान अपने रिश्तेदार इदरीश के घर प्रतिबंधित गोवंशीय मांस लेकर पहुंचे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। छापे के दौरान इदरीश के घर से करीब 500 ग्राम प्रतिबंधित गोवंशीय मांस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से सलमान उर्फ बिहारी और अयान को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अगले दिन मुठभेड़, एक आरोपी घायल: 23 मार्च को सुबह करीब 11:25 बजे पुलिस को फिर सूचना मिली कि इस मामले में वांछित आरोपी आजाद पुत्र हनीफ और उसका साथी उस्मान उर्फ बाबू मोटरसाइकिल से कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाफराबाद चौकी पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान नीले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके और भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई भागते समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आजाद घायल होकर गिर पड़ा और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी उस्मान उर्फ बाबू जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। हथियार और औजार बरामद गिरफ्तार आरोपी आजाद के पास से पुलिस ने एक अवैध 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, पशु कटान के उपकरण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी वाहन के कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी उस्मान उर्फ बाबू के साथ मिलकर आवारा घूम रहे गौवंशीय पशुओं को पकड़ते थे। इसके बाद उन्हें सुनसान जंगल क्षेत्रों में ले जाकर वध करते और मांस को आसपास के इलाकों में बेच देते थे। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि ईद से पहले हुसैनपुर के जंगल में एक गौवंशीय पशु का वध किया गया था। उसी दौरान उस्मान उर्फ बाबू अपने पुत्रों सलमान और अयान के साथ उससे करीब 2 किलो मांस लेकर गया था। बाद में उसे पता चला कि उसके दोनों पुत्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं। घटना वाले दिन भी आरोपी अपने साथी के साथ नए शिकार की तलाश में निकला था, ताकि फिर से वध कर मांस बेच सके। पुलिस द्वारा रोकने पर उसने फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। पुलिस की कई टीमें गठित घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी नजीबाबाद भेजा गया है। फरार आरोपी उस्मान उर्फ बाबू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटीएस ने स्क्रैप कारोबारी को किया गिरफ्तार:देशविरोधी पोस्ट शेयर करने पर UAPA के तहत केस दर्ज
    Next Article
    पीलीभीत में क्रिकेट को लेकर विवाद, दो पक्षों में झड़प:मैच के दौरान बवाल, तीन घायल, दो हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment