Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 41 डिग्री पार तापमान, सड़कें सूनी:गर्मी से लोग परेशान, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किल

    5 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिसके कारण दोपहर में शहर की सड़कें सूनी रहीं। तेज धूप और तपिश के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हुए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग विभिन्न उपाय करते दिखे। कई स्थानों पर वाटर कूलर पर पानी के लिए भीड़ उमड़ी, जबकि कुछ लोग सिर पर छाता या कपड़ा रखकर धूप से बचाव करते नजर आए। अनावश्यक रूप से घरों से निकलने से लोग परहेज कर रहे हैं। कुछ इलाकों में बिजली कटौती ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई है। मई की शुरुआत से ही बिजनौर जिले में गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। हालांकि, बीच-बीच में हुई हल्की बारिश और हवा से कुछ दिनों तक थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी लगातार पड़ रही है। दोपहर में सूरज की तपिश और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण लोग दिनभर परेशान रहते हैं। शाम के समय तापमान में कुछ गिरावट आने से थोड़ी राहत मिलती है। लोग आइसक्रीम, नींबू पानी, जूस और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। गर्मी का असर कारोबार पर भी दिख रहा है, जिससे दुकानदार खाली बैठे नजर आ रहे हैं। तपती धूप में काम करने वाले मजदूरों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ रहा है। गर्मी के कारण सार्वजनिक स्थानों जैसे जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट, कोर्ट और बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर और हैंडपंप पर लोगों की खासी भीड़ देखी गई। लोग वहां से पानी लेकर पीते हुए नजर आए। कुछ जगहों पर छबील लगाकर भी लोगों ने सेवा की। कृषि अनुसंधान नगीना द्वारा पिछले तीन दिनों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया है। 23 मई- अधिकतम 39.0°C, न्यूनतम 23.4°C, सापेक्ष आर्द्रता (R.H) 88% और 48%। 24 मई- अधिकतम 41.0°C, न्यूनतम 22.6°C, सापेक्ष आर्द्रता (R.H) 86% और 42%। 25 मई- अधिकतम 41.4°C, न्यूनतम 22.8°C, सापेक्ष आर्द्रता (R.H) 90% और 50%।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में संविदा कर्मी ने जान दी:किचन में फंदे पर लटकी मिली लाश, परिजनों ने खिड़की से देखा तो मचाया शोर
    Next Article
    चंदौली पुलिस पर जिला बदर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल:ग्रामीण बोले- दूसरे का केस भी शामिल कर कार्रवाई की, SP ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment