Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर गोदाम में भीषण आग, 80 लाख का सामान राख:जल-जीवन मिशन के उपकरण जले, दमकल ने आग पर पाया काबू

    12 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के नूरपुर रोड स्थित धर्मपुरा गांव में जल-जीवन मिशन का कार्य कर रही एलसी इंफ्रा कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा लगभग 70 से 80 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एलसी इंफ्रा द्वारा गांवों में जल-जीवन मिशन के तहत कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने धर्मपुरा गांव के खेतों में अपना गोदाम बनाया था, जहां बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री रखी हुई थी। रविवार को अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं और धुएं का गुबार उठने लगा। 4 तस्वीरें देखिए… आग की चपेट में गोदाम में रखे प्लास्टिक के ओवरहेड टैंक, पाइप के बंडल और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण आ गए, जिससे आग तेजी से फैल गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने शुरुआत में अग्निशामक यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग लगने का एक संभावित कारण उपकरणों में शॉर्ट सर्किट होना भी बताया जा रहा है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में थार से 3 को उड़ाया, FIR दर्ज:स्टंट कर रहे थे मनबढ़, घायल की जेब से रुपये निकाले, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    गोंडा में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आज अंतिम दिन:सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश, 5520 परीक्षार्थी देंगे प्रथम पाली में परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment