Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर डीएम ने DIOS और BSA को दिए निर्देश:कहा- अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करें, सुरक्षा मानक का विशेष ख्याल रखें

    18 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में 3 जुलाई को जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। शाम 4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में जनपद में संचालित स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन मानकों के अनुपालन और विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को निर्देश दिए कि वे जनपद के सभी विद्यालयों में संचालित चार पहिया स्कूली वाहनों की फिटनेस, वैध दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की विशेष जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों द्वारा अनफिट या निर्धारित मानकों के विपरीत वाहन चलाए जा रहे हैं, उन्हें तत्काल नोटिस जारी किया जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि नोटिस के बाद भी ऐसे वाहन संचालित पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों का संचालन रद्द किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी स्थिति में अनफिट या असुरक्षित स्कूली वाहनों का संचालन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक स्कूली वाहन में सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस सत्यापन और निर्धारित योग्यता होनी चाहिए, साथ ही वाहन में परिचालक (अटेंडेंट) की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी और उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विद्यालय एवं वाहन संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में TET परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा:सहायक अध्यापक दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा, बायोमेट्रिक से खुलासा, FIR
    Next Article
    बरेली में तपती गर्मी के बाद बारिश:उमस से मिली राहत, सड़कों पर भरा पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment