Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली के पोल से टकराई बाइक, मजदूर की मौत:श्रावस्ती में घर से तीन किलोमीटर पहले दर्दनाक हादसा

    3 hours ago

    3

    0

    श्रावस्ती में मल्हीपुर थाना क्षेत्र में जमुनहा-बहराइच मार्ग पर हरिहरपुर स्कूल के पास शनिवार देर रात करीब 12:00 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोहरे के बीच घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में युवक की जान चली गई। परिवार के चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी चौड़ा ग्राम पंचायत के मजरा बेचऊपुरवा निवासी 32 वर्षीय मजदूर मोहम्मद तालिब के रूप में हुई है। वह पड़ोसी जनपद बहराइच में मजदूरी करता था। 40 किलोमीटर दूर मजदूरी करने जाता मृतक प्रतिदिन घर से सुबह करीब 40 किलोमीटर दूर मजदूरी करने जाता था और रात में वापस लौटता था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहा था। रात में कोहरा भी था तभी घर से लगभग तीन किलोमीटर पहले हरिहरपुर स्कूल के पास बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां सूचना पर मल्हीपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा परिवार की पूरी जिम्मेदारी मजदूर मोहम्मद तालिब के कंधों पर थी। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप वर्मा ने बताया कि मोहम्मद तालिब बहराइच में मजदूरी करने बाइक से जाता था। शुक्रवार रात घर लौटते समय कोहरे के बीच हरिहरपुर के पास उसकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जूनियर्स से डांस करवाने वाले 38 MBBS छात्र सस्पेंड:KGMU में रैगिंग पर एक्शन, सिर झुकवाकर जबरन प्रणाम भी करवाते थे
    Next Article
    सड़क के ढाल को लेकर दो पक्षों में विवाद:शामली में जेसीबी लेकर पहुंचे ठेकेदार का ग्रामीणों ने किया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment