Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक ने टीचर को मारी टक्कर,20 फिट दूर गिरकर मौत:घटना सीसीटीवी में कैद, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    जालौन में रविवार को सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग बाइक की टक्कर से 5 फिट ऊपर जाकर 20 मीटर दूर जा गिरा। वहीं घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र का है। मृतक की पहचान ग्राम इमलोरी निवासी जगत प्रसाद निरंजन (65) के रूप में हुई है। वह उत्तराखंड में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में कोंच में मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, रविवार को वह घर का कूड़ा फेंकने के लिए उरई-कोंच रोड पार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओर गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि लौटते समय जैसे ही वह सड़क पार करने लगे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह करीब 20 फिट दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत कोंच सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। वहीं उरई में भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें कानपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रास्ते के विवाद में युवक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती:मैनपुरी में विकास भवन के सामने निर्माण को लेकर झगड़ा, जांच शुरू
    Next Article
    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पार्टी को मजबूत करने आएंगे देवरिया:कार्यकर्ताओं को महिला विधेयक पर करेंगे जागरूक, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment