Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में शुल्क वृद्धि का ABVP ने किया विरोध:कुलसचिव को दिया ज्ञापन, बोले- प्रशासन फैसले को वापस ले

    3 hours ago

    2

    0

    ABVP BHU इकाई ने विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं छात्रावास शुल्क में की गई वृद्धि का विरोध किया है। परिषद ने इसे छात्र हितों के प्रतिकूल बताते हुए तत्काल प्रभाव से शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की है। इकाई मंत्री पल्लव द्वारा कहा गया कि BHU देश के सबसे बड़े आवासीय विश्वविद्यालयों में से एक है, जहां लंबे समय से किफायती एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराई जाती रही है। ल लेकिन इस प्रकार की शुल्क वृद्धि महामना के उद्देश्यों के विपरीत है। इसको लेकर उन्होंने कुलसचिव को ज्ञापन दिया। ABVP के अनुसार, विभिन्न पाठ्यक्रमों और सुविधाओं में इन तरह की बढ़ोतरी की गई है प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें 1. सभी पाठ्यक्रमों एवं छात्रावास शुल्क में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। 2. शुल्क निर्धारण में पारदर्शिता और छात्रों की आर्थिक स्थिति के प्रति संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाए। 3. हाल ही में परिसर में समाजवादी छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष द्वारा कथित रूप से एक छात्र पर जाति पूछकर किए गए हमले के मामले में प्रशासन अपना पक्ष सार्वजनिक करे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अंशों का मेरठ में आगमन:हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, आर्ट ऑफ लिविंग के आयोजन में हुआ पूजन-अनुष्ठान
    Next Article
    बुढ़ाना थाना हाईटेक, 150 CCTV कैमरों से निगरानी:एडीजी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, मॉडल थाना घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment