Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU-कैंपस से सटे हैदराबाद गेट पर लड़की से हुई बतजमीजी:स्कॉर्पियो सवार युवकों का वीडियो बनाकर वायरल किया, पुलिस ने 1 को किया गिरफ्तार

    5 hours ago

    2

    0

    बीएचयू कैंपस से सटे हैदराबाद गेट पर स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवकों ने एक लड़की के साथ बदतमीजी की जिसका विरोध करते हुए लड़की ने वीडियो बनाया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद एसीपी भेलूपुर ने एक टीम गठित कर युवकों की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। लोगों की भीड़ इकट्ठा होती देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया। चितईपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीप नारायण सिंह (29 वर्ष) पुत्र रामलखन सिंह, निवासी न्यू कॉलोनी, वार्ड नंबर 13, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। 1 अन्य आरोपी की तलाश जारी एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रख ठगे 11.21 लाख:दोस्त घर आए तो ठग बोले- अंदर आए तो अभी पुलिस भेज देंगे, फर्जी ACP ने धमकाया
    Next Article
    अवैध खनन में 25 लाख जुर्माना, 4 FIR:प्रयागराज में नियम तोड़ने वाली एक फर्म का पट्‌टा कैंसिल, डंप बालू फिर नदी में फेंकवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment