Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU के संविदा कर्मियों को कांग्रेस का समर्थन:अजय राय बोले- महिलाएं धरने पर, BJP नारी सम्मान की बात कर रही

    3 hours ago

    2

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मधुबन परिसर में संविदा कर्मचारियों का धरना 15वें दिन भी जारी रहा। इस बीच अजय राय धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को समर्थन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि 28 अप्रैल तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह भी कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठेंगे। कर्मचारियों ने बताया कि 30 से 35 साल तक सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी नहीं किया गया। 44-45 डिग्री तापमान के बीच भी वे लगातार धरना दे रहे हैं। इस दौरान कई महिला कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ चुकी है। कर्मचारियों का कहना है कि दो बार कुलपति से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी गईं, लेकिन हर बार ठोस निर्णय के बजाय सिर्फ आश्वासन ही मिला। 1300 कर्मचारी नियमितीकरण की मांग पर अड़े संविदाकर्मी कंचन लता राय के मुताबिक विश्वविद्यालय में करीब 1300 संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कार्यरत हैं। उनकी मुख्य मांग नियमितीकरण की है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से इस मुद्दे को उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। समिति बनी, लेकिन फैसला लंबित कर्मचारियों ने बताया कि नियमितीकरण के लिए एक समिति बनाई गई है, लेकिन अभी तक उसका कोई अंतिम निर्णय नहीं आया है। हर बार मामले को टाल दिया जाता है। उनका आरोप है कि वर्षों से वे जिस पद पर कार्यरत हैं, उसी पर नई भर्तियां निकाली जा रही हैं, जबकि उन्हें स्थायी नहीं किया जा रहा। नई भर्ती पर रोक की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन ने मार्च 2026 में समिति का गठन किया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक समिति का अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक नई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि तृतीय श्रेणी के कनिष्ठ लिपिक के 199 पदों पर भर्ती निकाली गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि समिति के फैसले से पहले भर्ती कर ली गई, तो इससे लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा बार एसोसिएशन चुनाव: कपिल चिकारा अध्यक्ष, अरशद भारती सचिव:चिकारा ने रिकॉर्ड 323 मतों से जीत दर्ज की, भारती 5 वोटों से जीते
    Next Article
    शहीद पथ से युवती ने लगाई छलांग, मौत:CCTV में पुल की तरफ जाते दिखी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment