Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU-CHS में ई-लॉटरी से विद्यार्थियों का हुआ दाखिला:306 सीटों के लिए पहुंचे हजारों आवेदन, अभिभावकों के सामने निकाली गई पहली पर्ची

    22 hours ago

    1

    0

    काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान स्थित महामना सभागार में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित तीनों विद्यालयों में प्रवेश के लिए ई-लॉटरी द्वारा चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस प्रक्रिया के अंतर्गत सेंट्रल हिन्दू बॉयज़ स्कूल, सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल,तथा श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय, की विभिन्न कक्षाओं (बाल वाटिका-2, बाल वाटिका-3, कक्षा-1 तथा कक्षा-6) में प्रवेश हेतु चयन किया गया। अब जानिए कैसे हुआ चयन कक्षा 6 (बालक) में प्रवेश के लिए कुल 61 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें से 50% सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित थीं। सभी सामाजिक श्रेणियों से आवेदन प्राप्त हुए। बीएचयू कर्मचारियों के आश्रितों में अनुसूचित जनजाति (ST) का कोई आवेदन नहीं था, जबकि कुल मिलाकर 1 SC आवेदन, 12 OBC-NCL आवेदन, 0 EWS आवेदन तथा 11 अनारक्षित आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 24 आवेदन प्राप्त होने के कारण कर्मचारी वार्ड के लिए लॉटरी की आवश्यकता नहीं पड़ी तथा 7 सीटें बाहरी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहीं। बाहरी अभ्यर्थियों हेतु OH (2), ST (5),SC(8), OBC-NCL (4), EWS (6) एवं अनारक्षित (14) श्रेणियों में लॉटरी आयोजित की गई। प्रत्येक श्रेणी से प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयन किया गया तथा कुल 61 सीटों के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कक्षा 6 में 50% सीट बीएचयू कर्मचारी के लिए रहा आरक्षित कक्षा 6 (बालिका) में कुल 45 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 50% सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित हैं। इस श्रेणी में 16 स्थायी कर्मचारियों का पंजीकरण किया गया है तथा लॉटरी प्रक्रिया संचालित की जा रही है। संविदा कर्मचारियों के लिए भी निमंत्रण जारी कर लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न की जा रही है। प्राप्त विवरण के अनुसार OH श्रेणी में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अनारक्षित वर्ग में 3, OBC में 10, अनुसूचित जाति में 1 तथा EWS में 4 आवेदन शामिल हैं। संबंधित श्रेणियों के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा सूचियाँ तैयार की जा चुकी हैं। रणवीर संस्कृत विद्यालय में कक्षा 1 के लिए 40 सीटों पर दाखिला कक्षा 1 श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय में प्रवेश हेतु कुल 40 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें से 20 सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित थीं। इन सीटों के लिए 3 स्थायी एवं 21 संविदा आश्रितों के आवेदन प्राप्त हुए, जिसके कारण संविदा श्रेणी के लिए लॉटरी आयोजित करना आवश्यक हुआ। अंतिम सीट आवंटन बीएचयू कर्मचारी वार्ड के अनुमोदन पर निर्भर करेगा। कक्षा-बालवाटिका 3 बरकछा में प्रवेश के लिए कुल 40 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें से 50% सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित थीं। सभी सामाजिक श्रेणियों से आवेदन प्राप्त हुए। बीएचयू कर्मचारियों के आश्रितों में अनुसूचित जनजाति (ST) का कोई आवेदन नहीं था। जबकि कुल मिलाकर 2 (SC) आवेदन, 05 (OBC-NCL) आवेदन, 0 (EWS ) आवेदन तथा 01 (अनारक्षित) आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 08 आवेदन प्राप्त होने के कारण कर्मचारी वार्ड के लिए लॉटरी की आवश्यकता नहीं पड़ी तथा 32 सीटें बाहरी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहीं। बाहरी अभ्यर्थियों हेतु OH (1), ST (3), SC (04)OBC-NCL (6), EWS (4) एवं अनारक्षित (15) श्रेणियों में लॉटरी आयोजित की गई। प्रत्येक श्रेणी से प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयन किया गया तथा कुल 32 सीटों के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कक्षा-बालवाटिका 2 कोल्हुआ में प्रवेश के लिए कुल 120 पर हुआ दाखिला कक्षा-बालवाटिका 2 कोल्हुआ में प्रवेश के लिए कुल 120 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें से 100% सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित थीं। बीएचयू कर्मचारियों के आश्रितों में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें सभी 20 का चयन सुनिश्चित किया गया। बाहरी अभ्यर्थियों हेतु OH (4), ST (9), SC (15)OBC-NCL (25), EWS (10) एवं अनारक्षित (39) श्रेणियों में लॉटरी आयोजित की गई। प्रत्येक श्रेणी से प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयन किया गया तथा कुल 100 सीटों के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। बीएचयू कर्मचारी वार्ड की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ही विभिन्न सामाजिक श्रेणियों के लिए अंतिम सीट आवंटन स्पष्ट किया जाएगा। कक्षा-1, कक्षा-6 (बालक) एवं कक्षा-6 (बालिका) में भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। अब मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को आगे बुलाया जाएगा। सभी संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान:विधायक वेद गुप्ता ने लगाई झाड़ू, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क
    Next Article
    नाबालिग भांजी का दुष्कर्म कराने वाली महिला गिरफ्तार:शाहजहांपुर में आरोपी का साथ दिया, गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment