Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU बिरला-अ के 5 छात्रों पर FIR:सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया था, छात्रावास में पानी न आने से नराज होकर दे रहे थे धरना

    2 hours ago

    1

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बिरला-अ के पांच नामजद छात्रों के साथ-साथ अन्य पर लंका थाने में प्राक्टोरियल बोर्ड द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा घायल सुरक्षाकुर्मी परमहंस यादव के लिखित शिकायत के आधार पर किया गया है। जो रात में हुई पत्थर बाजी के दौरान घायल हो गए थे उनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जिन छात्रों ने माहौल बिगड़ने की कोशिश की थी उनकी तलाश की जा रही है एवं अन्य छात्रों से यह अपील की गई है कि वह शांति से विश्वविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य करें। लंका थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया सुरक्षा गार्ड के शिकायत पर ओम शुक्ला,समर्थ शर्मा,प्रियांश,प्रनव, हिमांशु सहित अज्ञात के खिलाफ धारा 126-2,132,121-1,191-2,193-3,115-2 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जो युवा किस में शामिल थे उनको पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। अब जानिए क्या हुआ था काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बिरला-अ छात्रावास के बाहर 18 अप्रैल की रात 11.30 बजे छात्रावास में पानी नहीं आने के कारण छात्रों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों की समस्या का समाधान करने के लिए मौके पर वार्डन पहुंचे। उन्होंने बाहर से 75 बोतल पानी मंगवाकर छात्रों को दिया और सुबह तक पानी की समस्या के समाधान के लिए आश्वासन दिया। इसके बाद सभी छात्र छात्रावास के अंदर चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ छात्र बाहर निकले और सड़क पर केक काटने लगे। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मना किया। इस दौरान छात्रों की झड़प सुरक्षाकर्मियों से हो गई। धक्का मुक्ति के साथ शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया‌। छात्र हॉस्टल के छत पर पहुंचे। वहां से 1 घंटे लगातार पत्थरबाजी करने लगे। यही नहीं छात्रों ने पूरे छात्रावास की लाइट को बंद कर दी। रात करीब 12:30 बजे से शुरू हुआ विवाद 2.15 मिनट पर समाप्त हुआ। अब जानिए धरने के दौरान छात्रों की क्या मांग थी • सभी वाटर कूलर एवं आर.ओ. खराब है उसे बदला जाये। • कई स्थानों पर लाइट्स खराब हैं जिन्हें बदलना आवश्यक है। • बाथरूम एवं शौचालयों की मरम्मत। • पानी टंकी की नियमित सफाई। • ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है जिससे गंदगी और दुर्गंध उत्पन्न होती है। • कॉमन हॉल (जिम + लाइब्रेरी) की व्यवस्था नहीं है। • छात्रावास की नियमित सफाई और कीटनाशक छिड़काव कराया जाए। • छात्रावास के बाग खेल मैदान की मरम्मत को कराया जाये।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विद्यालयों में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस:'हमारी पृथ्वी, हमारा भविष्य' थीम पर हुआ वृक्षारोपण
    Next Article
    फर्रुखाबाद में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:घर के बाहर पटिया पर मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment