Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHS में 10 करोड़ का गबन:प्रयागराज के स्कूल के मामले में ईओडब्ल्यू ने एक्टिंग प्रिंसिपल पर दर्ज की FIR

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के एक स्कूल में 10 करोड़ के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) लखनऊ सेक्टर थाने में एक्टिंग प्रिंसिपल डेविड ल्यूक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सिविल लाइंस में पीडी टंडन रोड स्थित ब्वॉयज हाईस्कूल का मामला है। इस स्कूल में बिग बी अमिताभ बच्चन ने पढ़ाई की थी। उनके अलावा कई अन्य नामचीन लोगों ने भी स्कूली शिक्षा यहीं से ग्रहण की। अब इसी प्रतिष्ठित स्कूल में करोड़ों रुपए के गबन का मामला सामने आने के बाद जांच शुरू हो गई है। बिशप की शिकायत पर शुरू हुई जांच ईओडब्ल्यू लखनऊ सेक्टर थाने के इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि मौरिस एडगर दान, बिशप डायसिस ऑफ लखनऊ, महात्मा गांधी मार्ग, सिविल लाइंस, प्रयागराज की ओर से शासन को शिकायती पत्र भेजा गया था। इसमें ब्वॉयज हाईस्कूल में फीस की रकम के दुरुपयोग की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई थी। अभिलेख नहीं उपलब्ध कराने का आरोप शासन के आदेश पर एसआई सुखदेव सिंह के साथ मामले की जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी डेविड एंड्रयू ल्यूक, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, से तीन बार आय-व्यय, शिक्षण शुल्क और अन्य अभिलेख मांगे गए, लेकिन उन्होंने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। सोसायटी से संचालित होता है स्कूल जांच में सामने आया कि यह विद्यालय ‘द इलाहाबाद हाईस्कूल सोसायटी’ द्वारा संचालित होता है, जिसके चेयरमैन बिशप डायसिस ऑफ लखनऊ होते हैं। सोसायटी का मुख्यालय महात्मा गांधी मार्ग, सिविल लाइंस, प्रयागराज में स्थित है। सोसायटी की अपनी पंजीकृत नियमावली है और यह सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, प्रयागराज में पंजीकृत है। इसी संस्था के अंतर्गत संचालित ब्वॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डेविड एंड्रयू ल्यूक हैं। 2014 से 2021 के बीच गबन का आरोप एफआईआर के मुताबिक, ‘द इलाहाबाद हाईस्कूल सोसायटी’ में चल रहे विवादों का फायदा उठाकर कार्यवाहक प्रधानाचार्य डेविड एंड्रयू ल्यूक और तत्कालीन सचिव रेव्ह. गबरिल दाउद ने मिलकर कृष्णा इंटरप्राइजेज, त्रिमूर्ति कंस्ट्रक्शन और रंजन इंटरप्राइजेज के नाम पर वर्ष 2014 से 2021 के बीच विद्यालय के खाते से लगभग 10 करोड़ रुपये विभिन्न तिथियों में ट्रांसफर कर गबन कर लिया। बिना प्रस्ताव खरीदी गईं महंगी गाड़ियां आरोप है कि सोसायटी की प्रबंध समिति की बैठक बुलाए बिना और कोई प्रस्ताव पारित किए बिना कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने पांच महंगी गाड़ियां खरीदीं। इनमें से एक इनोवा कार को 27 अगस्त 2024 को महेश कुमार पटेल को बेच दिया गया। निर्माण कार्यों के दस्तावेज भी नहीं मिले जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2014 से अब तक स्कूल में कराए गए निर्माण कार्यों से संबंधित कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। न ही निर्माण कार्यों के नक्शे आदि इलाहाबाद नगर निगम से स्वीकृत कराए गए थे। 45 करोड़ तक पहुंच सकता है मामला जांच में प्रथम दृष्टया स्कूल फीस की करीब 10 करोड़ रुपये की धनराशि के गबन की पुष्टि हुई है। वहीं बिशप मौरिस एडगर दान ने बताया कि इस मामले में ईओडब्ल्यू लखनऊ सेक्टर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने दावा किया कि विस्तृत जांच में गबन की रकम 45 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में भाजपा ने मंडल उपाध्यक्ष का पद छीना:सट्टे में नाम आने पर कार्रवाई, 26 अप्रैल को पुलिस ने पकड़ा था
    Next Article
    मेरठ में किताबों के कारखाने में आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान, पिकअप भी जल गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment