Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बुजुर्ग की मौत:अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

    4 hours ago

    1

    0

    भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर (सुजान) गांव में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक बुजुर्ग पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय बच्चन राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, बच्चन राम पुत्र स्वर्गीय सिधारी गौतम पाल तिराहा पर सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी श्रवण कुमार (28) पुत्र दीनानाथ ने अचानक उन पर चाकू से कई वार कर दिए। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बचाव के लिए पहुंचे अशोक, दिनेश पाल समेत अन्य लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक हमलावर कई बार चाकू से वार कर चुका था। गंभीर रूप से घायल बच्चन राम खून से लथपथ हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर भदोही के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राम अवतार ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मृतक के परिवार में शोक की लहर है। बच्चन राम के चार पुत्र- बृजभूषण (48), सुरेश (45), प्रवीण (40) और प्रमोद (38) हैं। उनका भतीजा भी उसी चौराहे पर सिलाई की दुकान चलाता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पथाना प्रभारी रामसरिक गौतम ने बताया कि मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में स्कूली वाहनों पर सख्ती:15 अप्रैल तक फिटनेस जांच अनिवार्य, पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
    Next Article
    IPL- लखनऊ ने दिल्ली को 142 का टारगेट दिया:कैपिटल्स ने पावरप्ले में 4 विकेट गंवाए, राहुल, निसांका, नीतीश कैच आउट; अक्षर बोल्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment