Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में कांग्रेस में नियुक्त किया नया जिलाध्यक्ष:एससी/एसटी और आरटीआई कांग्रेस को मिले नए प्रमुख

    3 hours ago

    2

    0

    भदोही में जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। राम सजीवन गौतम को एससी/एसटी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष, मनोज गौतम को एससी/एसटी कांग्रेस का शहर अध्यक्ष और रमेश दुबे को आरटीआई कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इन नियुक्तियों पर जिला प्रभारी दयाशंकर पांडेय और जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इन साथियों के अनुभव, समर्पण और संघर्ष से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में ये पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न पदों पर योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया जारी है, ताकि पार्टी हर स्तर पर मजबूत होकर चुनाव में प्रभावी भूमिका निभा सके। इस अवसर पर बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’, सुरेश चंद्र मिश्रा, दीनानाथ दुबे, प्रेम बिहारी उपाध्याय, राजेश्वर दूबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, सुबुकतगीन अंसारी, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुरेश गौतम, विशाल गौतम, नाजिम अली, शक्ति मिश्रा, सुरेश चौहान, मृत्युंजय सिंह टोनी, महेश चंद्र मिश्रा, शिवपूजन मिश्रा, रमाशंकर बिंद, अकबर अंसारी, शमशीर अहमद, करण मौर्य, राजेश सरोज, सरफराज अहमद, अनीश शेख, सुमित शुक्ला, संदीप कुमार दुबे, अवधेश पाठक, स्वालेह अंसारी और राकेश पाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में समाधान दिवस:521 शिकायतें पहुंचीं, 102 का मौके पर निस्तारण; DM ने दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    लखनऊ में घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला:चाकू मारकर चेन लूटी, मामूली विवाद से शुरू हुआ बवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment