Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में 52 लाख का गांजा पकड़ा, 3 तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से लाकर फतेहपुर में बेचते थे नशा, पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा

    5 hours ago

    1

    0

    भदोही की गोपीगंज पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 1 क्विंटल से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रहा एक आईसर डीसीएम वाहन भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई 21 अप्रैल 2026 को अमवा जाने वाली सड़क पर की गई। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि तस्करों का गिरोह इस रास्ते से गांजा लेकर गुजरने वाला है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 बोरियों में भरा 1 क्विंटल 3 किलो 490 ग्राम गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन समेत पूरा माल जब्त कर लिया है। ओडिशा से लाकर यूपी में करते थे सप्लाई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से सस्ते में गांजा खरीदते थे और फतेहपुर समेत आसपास के जिलों में महंगे दाम पर बेचते थे। इस काम से अच्छा मुनाफा होता था, जिसे वे आपस में बांट लेते थे। तीनों आरोपी अलग-अलग जिलों के निवासी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निलेश लोधी (फतेहपुर), हरविन्दर सिंह यादव (एटा) और मोहित परासर (एटा) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस बोली- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि गोपीगंज थाना और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई जीजा की मौत, साला घायल:कौशांबी में बांदा से निमंत्रण में शामिल होने आए थे
    Next Article
    न्यू चंडीगढ़ में IPL मैच की टिकट बिक्री शुरू:युवराज स्टैंड की सबसे सस्ती, सबसे महंगी ₹6500 की; इस सीजन का यहां आखिरी मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment