Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भतीजी की शादी से पहले चाचा की करंट से मौत:घर में बिजली का काम करते समय हादसा, कल आनी थी बारात

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बावन टोला में रविवार शाम घरेलू बिजली की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना ऐसे समय हुई जब मृतक के घर में सोमवार को होने वाली शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिससे खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। मृतक की पहचान लखनचन, बावन टोला निवासी राम सिधारे प्रसाद (35) पुत्र रामप्यारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब पांच बजे वह घर में बिजली से जुड़ा कोई काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद परिजन और आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। राम सिधारे अपने पीछे पत्नी संध्या देवी और चार बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी असमय मौत से पत्नी और बच्चों का सहारा छिन गया है। सबसे मार्मिक पहलू यह है कि मृतक के भाई संजय की बेटी ममता की शादी सोमवार को तय थी और बारात आने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जहां कुछ घंटे पहले खुशियों का माहौल था, वहां अचानक मातम पसर गया। गांव के लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाढ़ से पहले 'एक्शन मोड' में प्रशासन:डीएम ने लखीमपुर में तैयारियों का जायजा लिया
    Next Article
    संभल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति सामान्य:10 प्रतिशत उपभोक्ताओं की KYC अधूरी, ओटीपी के बाद मिल रहे सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment