Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:यवतमाल में ट्रैवलर में लगी आग, वर्धा से नांदेड़ जा रही थी, सभी 17 यात्री सुरक्षित

    11 hours ago

    1

    0

    यवतमाल में वर्धा से नांदेड़ जाते समय एक यात्री वाहन में आग लग गई। हालांकि इसमें सवार सभी 17 यात्री सुरक्षित हैं। इन्हें समय रहते ट्रैवलर से बाहर निकाल लिया गया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… रोहित शेट्टी फायरिंग केस में आगरा से 14वां आरोपी गिरफ्तार मुंबई क्राइम ब्रांच ने यूपी एसटीएफ के साथ मिलकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग केस में 14वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को आगरा से पकड़ा गया। ये शुभम लोनकर गैंग से जुड़ा है। फरवरी 1-2 की रात जूहू के शेट्टी टावर पर पांच राउंड फायरिंग हुई थी। ​प्रदीप शर्मा फरवरी से फरार था। मुख्य शूटर दीपक शर्मा को बहादुरगढ़ से पकड़ा गया था। हथियार सप्लायर आसाराम फसले भी गिरफ्तार हो चुका है। महाराष्ट्र ज्योतिषी रेप केस में एनसीपी के राज्य प्रमुख तटकरे के इस्तीफे की मांग ज्योतिषी अशोक खरात पर बलात्कार का आरोप लगने के बाद महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चकणकर को शुक्रवार को इस्तीफा देना पड़ा। उनपर विपक्ष ने अशोक से तांत्रिक क्रिया कराने का आरोप लगया था। अब एनसीपी के महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे पर भी इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है। ​ पार्टी की नेता संगीता तिवारी ने तटकरे पर आरोप लगाया कि वे चकणकर को बचाते रहे। दोनों को खरात के 'अनुष्ठानों' की जानकारी थी। पुणे के एनसीपी बैनर से उनकी तस्वीरें हटाई गईं। तटकरे ने इसे 'निंदनीय' कहा लेकिन इस्तीफे से इनकार किया। CJI बोले-AI को न्यायपालिका को मजबूत करना चाहिए, उसकी जगह नहीं लेनी चाहिए CJI जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को न्यायिक प्रणाली में इस तरह से शामिल किया जाना चाहिए कि यह संस्था को मजबूत करे, न कि उसके मुख्य कार्यों को कमजोर करे। CJI कर्नाटक न्यायिक अकादमी में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - विवादों की रोकथाम और समाधान' विषय पर आयोजित एक दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। इस सेमिनार का आयोजन UIA इंडिया चैप्टर, बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी के सहयोग से किया गया था। CJI ने कहा- AI को बड़ी मात्रा में डेटा और रिकॉर्ड को संभालने, पैटर्न की पहचान करने और प्रक्रियागत देरी को कम करने में सहायता करनी चाहिए। हालांकि, इसे फैसले सुनाने के मुख्य न्यायिक कार्य में दखल नहीं देना चाहिए। झूठी गिरफ्तारी दिखाकर अपहरण करने वाले एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया पश्चिमी दिल्ली में दो भाइयों की नकली पुलिस गिरफ्तारी का नाटक रचने के आरोप में 48 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन भाइयों का अपहरण कर उनसे 40 लाख रुपए नकद और अन्य कीमती सामान लूट लिया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश शर्मा उर्फ ​​रिंकू के रूप में हुई है। वह पीड़ित भाइयों को पहले से जानता था, जो गहनों का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी का इन भाइयों के साथ पहले भी लेन-देन रहा था और घटना से एक दिन पहले ही उसने इन भाइयों से बेचने के लिए गहने लिए थे। पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 मार्च को हुई थी। दोनों भाई सागर शर्मा और माणिक, राजौरी गार्डन के पास किसी से गहनों के पैसे लेने गए थे। मुलाकात के बाद, दो लोग पुलिस अधिकारी बनकर जबरदस्ती उनकी गाड़ी में घुस गए। उन्होंने बंदूक की नोक पर भाइयों को धमकाया और उनका अपहरण कर लिया। सिक्किम के मंगन में 4.1 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि शनिवार को सिक्किम के मंगन में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप रात 8:46 बजे 14 किलोमीटर की कम गहराई पर आया। इससे पहले शनिवार को ही असम के कोकराझार में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई पांच किलोमीटर थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Robert Mueller Death: FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर की मौत पर ट्रंप ने क्यों जताई खुशी? बोले अच्छा हुआ वो मर गया, क्योंकि...
    Next Article
    ‘सरके चुनर’ विवाद ने बढ़ाई नोरा फतेही की मुश्किलें, वर्क परमिट कैंसिल करने की मांग तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment