Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने समीक्षा याचिका खारिज की

    16 hours ago

    2

    0

    दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने जमानत से इनकार करने के अपने 5 जनवरी 2026 के फैसले के खिलाफ दायर समीक्षा याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले दिए गए फैसले की समीक्षा के लिए कोई ठोस आधार नहीं पाया गया। उमर खालिद ने इस मामले में जमानत न मिलने के फैसले को चुनौती देते हुए समीक्षा याचिका दायर की थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से राज्य का दर्जा देने का वादा पूरा करने को कहा, बोले- सरकार रोडमैप पेश करे जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा देने का "अधूरा वादा" करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। राजौरी जिले के नौशेरा सीमावर्ती इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उमर ने विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के मुद्दे पर भी BJP को घेरा। उमर ने कहा क्या हमें आपके वादों को इतना हल्का समझना चाहिए कि आप उन्हें हर जगह दोहराते हैं। अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा (रोडमैप) पेश करे। ठाणे में खाली लोकल ट्रेन का कोच पटरी से उतरा, तीन ट्रेन लेट हुई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोंबिवली स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक खाली लोकल ट्रेन का कोच पटरी से उतर गया, जिससे व्यस्त मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की सेवाएं प्रभावित हो गईं। सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता के मुताूबिक, हादसे के समय ट्रेन खाली थी, इसलिए किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह 8:09 बजे उस समय हुई, जब ट्रेन कलवा कार शेड से कल्याण की ओर जा रही थी। यह घटना मुंबई उपनगरीय रेलवे की मेन लाइन पर हुई, जो महानगर के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) को ठाणे और रायगढ़ जैसे पड़ोसी जिलों से जोड़ती है। इसके कारण तीन लोकल ट्रेन प्रभावित रहीं। एक्टर विजय और पत्नी संगीता की तलाक याचिका पर सुनवाई 15 जून तक टली तमिलनाडु के चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट ने सोमवार को TVK चीफ-एक्टर विजय और उनकी पत्नी संगीता की तलाक याचिका पर सुनवाई 15 जून तक के लिए स्थगित कर दी। न्यायाधीश शशिकला के समक्ष सुनवाई के बाद कार्यवाही टाल दी गई और अगली तारीख जून के मध्य के लिए निर्धारित की गई। संगीता द्वारा फरवरी 2026 को अदालत में तलाक के लिए याचिका दायर की थी, जिससे मामले की औपचारिक कार्यवाही शुरू हुई। बाद में, मामले की सुनवाई 20 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी गई थी, जो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले का समय था। भारत के तीन दिन के दौरे पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति, राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत की तीन दिन की यात्रा पर हैं। सोमवार को उन्होंने अपनी पत्नी किम हे क्यूंग के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले राष्ट्रपति ली का राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया। राष्ट्रपति ली रविवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरे में वे पीएम मोदी के साथ अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर भी चर्चा करेंगे। ED ने कोलकाता पुलिस के DC के घर पर छापा मारा, वसूली सिंडिकेट से मिले होने का आरोप प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार को कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (DC) शांतनु सिन्हा बिस्वास और व्यवसायी जय कामदार के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित वसूली सिंडिकेट चलाने वाले ‘सोना पप्पू’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। अधिकारियों ने सुबह 6 बजे डीसी बिस्वास के बालीगंज और फर्न रोड स्थित ठिकानों पर तलाशी शुरू की, जबकि बेहाला में सन एंटरप्राइज के एमडी जय कामदार के आवास पर भी रेड डाली की। राजस्थान के अजमेर में बस खाई में गिरी, एक ही परिवार के 31 लोग सवार, 2 की मौत राजस्थान के अजमेर में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पुलिस के अनुसार, बस में एक ही परिवार के 31 लोग सवार थे, जो अजमेर से पुष्कर जा रहे थे। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है। CBI ने DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल समेत 2 गिरफ्तार किया, 37 लाख कैश बरामद भारत में ड्रोन आयात से जुड़े एक रिश्वत मामले में CBI ने DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल और एक निजी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह मामला 2.5 लाख रुपए की रिश्वत से जुड़ा है। CBI के मुताबिक, शनिवार को की गई कार्रवाई में एयरवर्थिनेस डायरेक्टरेट, DGCA मुख्यालय, नई दिल्ली में तैनात डिप्टी डायरेक्टर जनरल एम देउला और एक प्रमुख कॉर्पोरेट समूह के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भारत माथुर को गिरफ्तार किया गया। CBI ने दिल्ली में चार स्थानों पर छापेमारी की, जहां से 37 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के सिक्के और कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। फिलहाल CBI इस मामले की आगे जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। श्रीलंका में रह भारतीय मूल के लोग 6 पीढ़ी तक बन सकेंगे ओवरसीज सिटीजन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कोलंबो में आयोजित एक बड़े सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान कहा की अब श्रीलंका में भारतीय मूल के लोगों के लिए OCI कार्ड की पात्रता 4 पीढ़ी से बढ़ाकर 6 पीढ़ी तक कर दी गई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि यह लंबे समय से भारतीय मूल के तमिल समुदाय की मांग थी। इस फैसले से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा, खासकर वे लोग जो कई पीढ़ियों से श्रीलंका में रह रहे हैं लेकिन भारत से औपचारिक रूप से जुड़े नहीं थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में खड़गे बोले- मोदी झूठों के सरदार:उनके खाने और दिखाने के दांत अलग; हिमंता बोले- बाबरी मस्जिद बनाने वालों, बंगाल तुम्हारे बाप का नहीं
    Next Article
    राजस्थान में HPCL रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; कल प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment