Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में NCB ने 212 करोड़ के ड्रग्स नष्ट किए, इनमें गांजा, कोकीन और हेरोइन शामिल

    17 hours ago

    2

    0

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दिल्ली में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 408 किलो नशीले पदार्थ नष्ट किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 212.21 करोड़ रुपए है। NCB की दिल्ली जोनल यूनिट ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यह कार्रवाई की। इसमें कुल 39 मामलों में जब्त ड्रग्स को नष्ट किया गया, जिनमें प्री-ट्रायल और पोस्ट-ट्रायल केस शामिल हैं। नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में गांजा, कोकीन, हेरोइन, चरस और अन्य ड्रग्स शामिल हैं। NCB के मुताबिक, इस कार्रवाई का उद्देश्य ड्रग तस्करी पर लगाम लगाना और जब्त किए गए नशीले पदार्थों को दोबारा समाज में पहुंचने से रोकना है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के ठाणे में साइकिलिंग कर रहे बिजनेसमैन को कार ने टक्कर मारी, मौत; नाबालिग चालक गिरफ्तार महाराष्ट्र के ठाणे में एक हिट-एंड-रन मामले में 42 साल के बिजनेसमैन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान श्रीनिवास टंडले के रूप में हुई है, जो कई गारमेंट दुकानों के मालिक थे। उन्होंने मंगलवार को फिटनेस के लिए साइकिलिंग शुरू की थी। रात करीब 8 बजे कल्याण रिंग रोड जब वे साइकिल चला रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बिजनेसमैन हवा में उछलकर सड़क पर गिरे। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, कार 17 साल का नाबालिग चला रहा था। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे बुधवार को पकड़ लिया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कार की पहचान की और उसे कल्याण में आरोपी के घर की पार्किंग से बरामद किया। खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले 21 फरवरी को भी इसी तरह के हादसे में एक 50 साल का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। लोगों ने सड़क सुरक्षा के लिए जल्द बैरिकेड लगाने और अधूरे काम को पूरा करने की मांग की है। मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने आर्मी पोस्ट पर फायरिंग की, सेना ने भी जवाब दिया मणिपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने फूल्हांग में आर्मी पोस्ट पर फायरिंग की। घटना बुधवार रात 11:40 बजे की है। इंडियन आर्मी और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की 58वीं बटालियन ने जवाबी फायरिंग की। करीब 30 मिनट तक गोलीबारी चली। गुरुवार सुबह सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। पीएम मोदी लगातार तीसरी बार दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता बने, ट्रम्प टॉप-10 से बाहर अमेरिका की डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के मुताबिक, ग्लोबल सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता हैं। यह डेटा 2 से 8 मार्च 2026 के बीच जुटाया गया है और 7 दिन के औसत पर आधारित है। सर्वे के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग 62% अप्रूवल के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 39% अप्रूवल के साथ टॉप-10 से बाहर हैं, जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को 24% रेटिंग मिली। नरेंद्र मोदी मई 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने थे। जुलाई 2025 की रिपोर्ट में भी वह 75% अप्रूवल के साथ पहले स्थान पर थे। दिल्ली के दयालपुर में तीन नाबालिग लड़कों ने 16 साल के लड़के की चाकू मारकर की हत्या पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में तीन नाबालिगों ने एक 16 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह पुलिस को नेहरू विहार की गली नंबर 13 में एक लड़के के घायल होने की सूचना मिली थी। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में 13 से 17 वर्ष के बीच के तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए एक बच्चे ने बताया कि मृतक उनमें से एक को परेशान कर रहा था। इसी के चलते गुस्से में आकर तीनों ने उसे चाकू मार दिया। पुलिस ने तीनों किशोरों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UN चीफ Guterres की बड़ी चेतावनी, Middle East में हालात बेकाबू, बड़े War का खतरा मंडराया
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:पेट्रोल-डीजल ₹5 महंगा; महिला बोली- SP ने रेप किया; सुखना लेक बंद; ट्रेन में बच्चा भूल गया परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment