Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन, मौजूदा लोकसभा सीटों पर महिला आरक्षण लागू करने की मांग

    15 hours ago

    2

    0

    कांग्रेस ने महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय की ओर मार्च किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि महिला आरक्षण को मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर ही लागू किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि सरकार इसे परिसीमन और जनगणना से जोड़कर जानबूझकर देरी कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और बीजेपी दफ्तर की ओर बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान उनके हाथों में पोस्टर भी थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… श्रीनगर एयरपोर्ट पर सैटेलाइट फोन के साथ अमेरिकी नागरिक पकड़ा गया, पूछताछ जारी श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी नागरिक को सैटेलाइट फोन के साथ हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, उसकी पहचान अमेरिका के मोंटाना निवासी जेफ्री स्कॉट प्रैथर के रूप में हुई है। उसे नियमित सुरक्षा जांच के दौरान रोका गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। कश्मीर में सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल पर सख्त नियम लागू हैं। बिना अनुमति इसे रखना प्रतिबंधित है। अधिकारियों ने बताया कि उसके साथ मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और उनके आने के उद्देश्य व डिवाइस के इस्तेमाल को लेकर जांच जारी है। ED का कोलकाता पुलिस डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर छापा; सोना पप्पू से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार को कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास और एक अन्य व्यक्ति के ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई चुनाव वाले राज्य में एक अपराधी और उससे जुड़े सिंडिकेट के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है। बिस्वास के दो ठिकानों—जिनमें बालीगंज इलाके में स्थित उनका घर भी शामिल है—और 'सन एंटरप्राइज' नाम की कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉय कामदार के एक ठिकाने पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत छापे मारे गए हैं। यह कार्रवाई बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ​​'सोना पप्पू' नाम के एक स्थानीय अपराधी के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़ी है। इस अपराधी पर हत्या की कोशिश और रंगदारी मांगने के आरोपों में कई मामले दर्ज हैं। गाजियाबाद के लोनी थाने में आग; 15-20 जब्त वाहन जले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी थाने में शनिवार रात अचानक आग लग गई, जिससे परिसर में खड़े करीब 15 से 20 जब्त वाहनों में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वसेंट्रल मुंबई में चॉल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग मुंबई के मुंबई सेंट्रल इलाके में डी बी मार्ग के पास रविवार को रिलायंस मॉल के सामने एक चॉल में लगी आग गई। कई दुकानें और कमरे आग की चपेट में आ गए। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की फायर ब्रिगेड, पुलिस, बेस्ट (BEST) के कर्मचारी और वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कांग्रेस विधायक अमीन पटेल के मुताबिक, आग रात करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच लगी। शुरुआती तौर पर इसे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग माना जा रहा है। दिल्ली में 1 करोड़ की चोरी; 5 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली के मधु विहार के अपार्टमेंट में हुई 1 करोड़ रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी गए सामान का बड़ा हिस्सा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 4 अप्रैल को इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 31 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे घर को लॉक किया था, लेकिन अगले दिन लौटने पर ताले टूटे मिले। घर से करीब 1 करोड़ रुपए के सोने, चांदी और हीरे के गहने के साथ लगभग 12 लाख रुपए नकद चोरी हो चुके थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के 150 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपियों की गतिविधियों को ट्रैक करते हुए उनके भागने के रास्ते को करीब 10 किलोमीटर तक मैप किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले; भारत स्थिति अस्थिर, हर हालात के लिए तैयार रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि मिडिल ईस्ट में अस्थिर और अनिश्चित बनी हुई है। ऐसे में भारत को किसी भी अचानक बढ़ते संकट के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने वेस्ट एशिया की स्थिति पर नजर रखने के लिए गठित मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा, परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और बिजली मंत्री मनोहर लाल सहित कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों को लद्दाख में 4 दिन की ट्रेनिंग जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मास्टर ट्रेनर्स के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (IMPARD) में आयोजित किया गया। डायरेक्टर ऑफ सेंसस ऑपरेशंस और चीफ प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, अमित शर्मा ने बताया कि जनगणना पूरी तरह डिजिटल फॉर्मेट में होगी, जिसके लिए सभी स्तरों पर प्रशिक्षित कर्मियों की आवश्यकता होगी। जम्मू- कश्मीर के मिलिट्री कैंप में सेनिक का शव मिला, आत्महत्या की आशंका रविवार को जम्मू के नागरोटा के एक मिलिट्री कैंप में सेना की डॅाग यूनिट में तैनात एक सैनिक का शव पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, सैनिक कैंप के फैसली क्वार्टर में अपने कमरे की छत से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन मौत का सही कारण जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    200-फीट गहरी खाई में गिरी बस, दो महिलाओं की मौत:31 घायल, कपड़ों से रस्सी बनाकर बाहर निकाला; बिना इंश्योरेंस-फिटनेस के दौड़ रही थी गाड़ी
    Next Article
    Shubhangi Atre ने शिल्पा शिंदे के साथ स्क्रीन शेयर करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे लिए काम सबसे पहले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment