Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दक्षिण सूडान में प्लेन क्रैश, पायलट समेत सभी 14 लोगों की मौत

    18 hours ago

    1

    0

    दक्षिण सूडान में सोमवार सुबह एक छोटा यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पायलट समेत सभी 14 लोगों की मौत हो गई।नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, विमान ने यई शहर से सुबह 9:15 बजे उड़ान भरी थी और राजधानी जुबा जा रहा था। उड़ान के करीब 30 मिनट बाद विमान से संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान जुबा से करीब 20 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त मिला। हादसे के बाद जांच और राहत टीम मौके पर भेजी गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक खराब मौसम और कम दृश्यता हादसे की वजह हो सकती है। विमान में सवार लोगों में 12 दक्षिण सूडान के नागरिक और 2 केन्या के नागरिक थे। दुर्घटनाग्रस्त विमान सेसना 208 कैरावान मॉडल का था, जिसका संचालन सिटीलिंक एविएशन लिमिटेड कर रही थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान का मलबा जलता हुआ दिखा। हादसे वाली जगह पहाड़ी और धुंध से घिरी नजर आई। पुणे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का कोच पटरी से उतरा, सभी यात्री सुरक्षित मुंबई CSMT-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन का एक कोच पुणे स्टेशन में एंट्री के दौरान पटरी से उतर गया। यह घटना शाम करीब 7:30 बजे डायमंड क्रॉसिंग पर हुई। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन के चौथे कोच की एक ट्रॉली डिरेल हुई, लेकिन इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं। सेंट्रल रेलवे ने बताया कि यात्रियों को दूसरे रेक में शिफ्ट किया जा रहा है। पुणे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है और डायमंड क्रॉसिंग का अपग्रेड इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… तेलंगाना के रंगारेड्डी में क्रेन गिरने से 3 की मौत, 10 घायल तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को एक सीमेंट ईंट कंपनी में क्रेन गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 10 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शंकरपल्ली पुलिस स्टेशन के पास घटना के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है। भारत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में उच्चायुक्त नियुक्त किया पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही ढाका में पदभार संभालेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी घोषणा की। त्रिवेदी वर्तमान उच्चायुक्त प्रणय वर्मा की जगह लेंगे। वर्मा को बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का अगला राजदूत बनाया गया है। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनने के बाद द्विपक्षीय संबंधों में तनाव बढ़ गया था। फरवरी 2026 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद रिश्तों में सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई। भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने उनके शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था। हाल ही में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने भारत दौरे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी। दोनों पक्षों ने व्यापार, ऊर्जा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर चर्चा की थी। अमेरिका में रहने वाली डॉक्टर के 1 करोड़ रुपए के सोने के गहने बेंगलुरु के वेडिंग हॉल में खो गए अमेरिका में रहने वाली एक डॉक्टर के 1 करोड़ रुपए के सोने के गहने बेंगलुरू में वेडिंग हॉल में खो गए। वहं अपने भतीजे की शादी के लिए आईं थीं। पुलिस ने बताया कि यह घटना 22 अप्रैल को यहां ओल्ड मद्रास रोड पर स्थित एक वेडिंग हॉल में हुई। पुलिस को अपनी शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि वह 18 अप्रैल को अमेरिका से बेंगलुरु आई थीं और अपने साथ करीब 725 ग्राम सोने के गहने लाई थीं, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपए थी। वह यहां गंगानगर में अपने भाई के साथ रुकी हुई थीं। उन्होंने कुछ गहने पहने हुए थे और बाकी गहने वेडिंग हॉल के एक बंद कमरे में रख दिए थे। लेकिन जब वह बाद में वापस लौटीं, तो उन्होंने पाया कि उनके कीमती गहने गायब थे। FIR में बताया गया है कि उन्होंने कहा कि जब वह अपने गहने बदल रही थीं, तो वेडिंग हॉल की एक महिला कर्मचारी कमरे में आई थी और बाद में वहां से चली गई थी; उन्हें उस महिला पर ही शक है। पुलिस ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर, यहां अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने 7 महीने से जेल में बंद AAP विधायक मेहराज मलिक पर लगे PSA को हटाया जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मेराज मलिक पर लगे PSA (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) को हटा दिया है। वो सितंबर 2025 से जेल में हैं। मलिक डोडा से विधायक और AAP के प्रदेश अध्यक्ष हैं, उन्हें 8 सितंबर 2025 को सार्वजनिक शांति बिगाड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हिरासत को रद्द करने का आदेश दिया। अब कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी होते ही उन्हें कठुआ जेल से रिहा कर दिया जाएगा। अहमदाबाद के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग, जिम में फंसे 25 लोग सुरक्षित निकाले गए अहमदाबाद के श्यामल क्रॉसरोड्स के पास स्थित शांग्रीला-2 आर्केड में सोमवार को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के अनुसार, चौथी मंजिल पर जिम में करीब 25 लोग फंसे थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर बैंक के एटीएम के पास से हुई। कुछ ही समय में आग पार्किंग एरिया और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने मौके पर 38 फायर टेंडर भेजे। इसके बाद सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया । कुछ दोपहिया वाहन आग में क्षतिग्रस्त हुए। दमकल ने आग पर काबू पा लिया गया है और घटना के कारणों की जांच जारी है। लद्दाख के जिलों की संख्या दो से बढ़कर 7 हुई लद्दाख के एलजी (LG) विनय सक्सेना ने सोमवार को बताया कि सरकार पांच नए जिले (नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास) बनाने जा रही है। अब लद्दाख में कुल जिलों की संख्या दो से बढ़कर सात हो गई है। उन्होंने 'एक्स' (X) पर लिखा कि इस बदलाव से प्रशासन आम लोगों के और करीब पहुंचेगा और दूर-दराज के इलाकों में सरकारी सुविधाएं जल्दी मिल सकेंगी। नए जिले बनने से लद्दाख में विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए नौकरी और बिजनेस के नए मौके भी खुलेंगे। मुंबई के मरीन ड्राइव रोड पर दो स्कूटी और एक बाइक में टक्कर; बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौत मुंबई के मरीन ड्राइव रोड पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बुजुर्ग नागरिक, एक युवक और एक युवती शामिल हैं। यह दुर्घटना सुबह करीब 5:45 बजे हुई। घटनास्थल से आई तस्वीरें में सड़क किनारे दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई दिखी। तीनों के बीच टक्कर की आशंका है। मुंबई में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत मुंबई के पायधोनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी की तबीयत तरबूज खाने के बाद बिगड़ी थी। हालांकि, मौत का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। जम्मू-कश्मीर के शोपियां का मदरसा UAPA के तहत अवैध घोषित, प्रतिबंधित संगठन से लिंक का आरोप जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शोपियां के इमाम साहिब स्थित दारुल उलूम जामिया सिराज-उल-उलूम को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत अवैध संस्था घोषित किया है। आदेश कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने जारी किया। प्रशासन के मुताबिक, यह कार्रवाई शोपियां के एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर की गई। जांच में संस्थान में जमीन से जुड़े विवाद, जरूरी रजिस्ट्रेशन की कमी और नियमों से बचने की कोशिश जैसी अनियमितताएं सामने आईं। आदेश में कहा गया है कि संस्थान के प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) से जुड़े होने के आरोप हैं। साथ ही, प्रशासन का दावा है कि संस्थान के संचालन और प्रशासनिक पदों पर ऐसे लोग रहे, जिनका संबंध इस प्रतिबंधित संगठन से था। प्रशासन ने फंड के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता नहीं थी। फंड के दुरुपयोग की आशंका है। केरल पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में एक और शख्स की मौत, मौतों का आंकड़ा 16 हुआ; 4 अब भी लापता केरल के त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोडे पटाखा विस्फोट मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। अस्पताल में भर्ती एक और घायल ने रविवार को दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान एडप्पल निवासी उन्नीकृष्णन के रूप में हुई है। घटना में घायल दो अन्य लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय कुल 38 लोग फैक्ट्री में मौजूद थे, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं। यह पटाखे त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए थिरुवंबाडी देवस्वम के लिए बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री के लाइसेंसी की भी झुलसने से मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कल्याण के डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, फायर की कई गाड़ियां मौके पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में रविवार देर रात को डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई। फायर की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में लगी हैं ।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और किसी नुकसान या हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है फायर ऑफिसर नामदेव चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह भी डंपिंग ग्राउंड में आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया था। देर रात शाम को फिर से आग भड़क उठी। दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। पुणे लॉ कॉलेज में रैगिंग मामले में 5 स्टूडेंट्स पर केस दर्ज, जूनियर की शिकायत पर कार्रवाई पुणे के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में जूनियर छात्र के साथ रैगिंग के आरोप में पांच छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महाराष्ट्र एंटी-रैगिंग कानून के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता छात्र ने सबसे पहले कॉलेज प्रशासन से इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने पर उसने मामला आगे बढ़ाया। इसके बाद छात्र ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के एंटी-रैगिंग मैकेनिज्म के जरिए शिकायत दर्ज कराई और लगातार फॉलोअप किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में पेश किए सबूतों के आधार पर FIR दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भारत ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन्स के लिए श्रीलंका को 2 पर्सनल वॉटरक्राफ्ट और सेफ्टी गियर गिफ्ट किए श्रीलंका कोस्ट गार्ड मुख्यालय में रविवार को आयोजित एक समारोह में भारत ने श्रीलंका को दो पर्सनल वॉटरक्राफ्ट (पीडब्‍ल्‍यूसी) और सेफ्टी गियर सौंपे। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर बताया- भारत, श्रीलंका को तट के पास होने वाले सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन्स में उसकी क्षमता बढ़ाने में मदद कर रहा है। भारतीय उच्चायोग के डिफेंस एडवाइजर ने यह उपकरण मिरिस्सा में श्रीलंका कोस्ट गार्ड मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन्स को सौंपे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फंटूश गैंग के साथ लौट रहे अजय देवगन, ऊटी से शेयर की खास फोटो, हीरो को छोड़ 5 सीटों वाली बाइक देखते रह गए लोग
    Next Article
    बहन के प्रेमी ने कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला,पथराव-आगजनी:पुलिस के सामने ही फूंके 30 से ज्यादा घर; गांव में दिनभर रहा तनाव, एंट्री रोकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment