Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:पवन खेड़ा को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम सरकार

    12 hours ago

    1

    0

    असम सरकार कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई अंतरिम अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका तेलंगाना हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर की गई है, जिसमें खेड़ा को एक सप्ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी गई है। खेड़ा ने 5 अप्रैल को आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी सरमा के पास तीन देशों के पासपोर्ट और विदेशी संपत्ति है। उन्होंने दावा किया था कि यह जानकारी चुनावी हलफनामे में घोषित नहीं की गई है। इसके बाद गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें झूठा बयान और धोखाधड़ी सहित कई धाराएं लगाई गई हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास सोमवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम के मुताबिक, कई मजदूर परिसर के अंदर फंसे हुए हैं, जिनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गुजरात के सुरेंद्रनगर में सड़क हादसा, ट्रक ने 7 लोगों को कुचला गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम राजमार्ग पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग राजकोट से थे और भरवाड़ समुदाय के तीर्थयात्री थे। राजकोट से निकले ये तीर्थयात्री जब चरद और भास्करपारा के बीच पहुंचे, तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। तमिलनाडु के विरुधुनगर में सात्तुर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। घटना में जान-माल के नुकसान और घायल हुए लोगों के बारे में जानकारी अभी नहीं आई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। ओडिशा की IAS पर 95 लाख की ठगी का आरोप, जमीन दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी ओडिशा गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव आईएएस आराधना दास पर एक दिव्यांग व्यक्ति ने 95 लाख रुपए की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि दास ने कटक में सीडीए में जमीन दिलाने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन जमीन नहीं दिलाई। यह मामला सीडीए पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पीड़ित कमल कुमार भावसिंका के मुताबिक, उनकी पत्नी ने आराधना दास के खाते में भुगतान किया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ दुर्व्यवहार से एससी-एसटी एक्ट नहीं लगेगा, डीयू प्रोफेसर के खिलाफ केस रद्द दिल्ली हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि केवल दुर्व्यवहार या विवाद के आधार पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससी-एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम लागू नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए स्पष्ट किया कि इस कानून के तहत अपराध तभी बनता है, जब जाति के आधार पर अपमान करने की स्पष्ट मंशा साबित हो। अगस्त 2021 में लक्ष्मीबाई कॉलेज की दो एसोसिएट प्रोफेसरों के बीच विभागीय बैठक में दस्तावेज पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद हुआ, जो कथित हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। कोर्ट ने पाया कि शुरुआती शिकायत में जातिसूचक टिप्पणी का जिक्र नहीं था और बाद में जोड़े गए आरोप भी स्पष्ट नहीं थे। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द कर दी। गुजरात में एक ही प्रत्याशी ने तीन पार्टियों भाजपा, कांग्रेस और AAP से पर्चा भरा गुजरात के दाहोद जिले की पिपेरो जिला पंचायत सीट पर पंचायत चुनाव से पहले अनोखा मामला सामने आया है। यहां भरत सिंह वाखला नाम के उम्मीदवार ने एक साथ भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से नामांकन दाखिल कर दिया है। नियमों के मुताबिक किसी भी उम्मीदवार को पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी तभी माना जाता है, जब वह पार्टी की ओर से जारी अधिकृत पत्र तय समय सीमा के भीतर जमा कर दे। नामांकन वापसी और अधिकृत पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है। घर में राइफल चलने से 22 साल की महिला की मौत, युवक गिरफ्तार गोवा के कुशावती जिले के संगुएम गांव में रविवार को एक घर में दोस्तों की बैठक के दौरान राइफल से गोली चलने से 22 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 22 साल के युवक श्वेत गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर राइफल निकालकर तन्वी घाडी पर तान दी और मजाक में पूछा कि क्या गोली चलानी चाहिए। इसके बाद उसने लापरवाही से ट्रिगर दबा दिया। गोली तन्वी की गर्दन में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि राइफल घर में कैसे आई और क्या वह लाइसेंसी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाह बोले- TMC ने बंगाल के ₹5000 करोड़ गायब किए:कहा- तृणमूल ने BSF को फेंसिंग के लिए जमीन नहीं दी; हम पाई-पाई का हिसाब लेंगे
    Next Article
    होश में आते ही अभिरा ने खोली मेहर की पोल, अब अरमान दर्ज कराएगा एफआईआर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment