Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:पेट्रोलियम मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों के लिए 5kg LPG सिलेंडरों का कोटा दोगुना किया

    4 hours ago

    1

    0

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि प्रवासी मजदूरों को बांटने के लिए हर राज्य को दिए जाने वाले 5kg FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडरों का रोजाना का कोटा दोगुना किया जा रहा है। ये 5kg सिलेंडर संबंधित राज्य सरकारों या उनके खाद्य / नागरिक आपूर्ति विभागों के पास उपलब्ध रहेंगे। ये सिलेंडर खास तौर पर प्रवासी मजदूरों को ही दिए जाएंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें… सुप्रीम कोर्ट बोला- अपशब्द अश्लीलता नहीं है, जब तक यौन संकेत नहीं हों, बास्टर्ड कहने पर मिली सजा रद्द की सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केवल अपशब्द या भद्दी भाषा का इस्तेमाल अपने आप में ‘अश्लीलता’ नहीं माना जा सकता, जब तक उसमें कोई यौन या कामुक तत्व शामिल न हो। कोर्ट ने पारिवारिक संपत्ति विवाद के दौरान ‘बास्टर्ड’ शब्द कहने पर दो लोगों को मिली सजा रद्द कर दी। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने स्पष्ट किया कि आईपीसी की धारा 294(बी) के तहत अपराध तभी बनता है, जब इस्तेमाल किए गए शब्द किसी की कामुक भावनाओं को भड़काने वाले हों। कोर्ट ने कहा कि आज के दौर में गरमागरम बहस के दौरान ऐसे शब्द अक्सर बोल दिए जाते हैं, इसलिए इन्हें अश्लील मानकर सजा देना सही नहीं है। गोवा में मिनी कूपर कार की बाइक से टक्कर, महिला की मौत और एक घायल गोवा नॉर्थ में मिनी कूपर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला (23) की मौत हो गई। उसका साथी घायल है। मृतक का नाम दीक्षा परवाडकर (23) है, वो फाइव स्टार में काम करती थी। आरोप का नाम डी. अरुणकुमार (26) है, वो कारोबारी का बेटा है। मोइरांग में रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत, हिंसा भड़की सोमवार देर रात बिष्णुपुर जिले में एक संदिग्ध रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क उठी। हमला रात करीब 1 बजे मोइरांग पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले ट्रोंगलाओबी अवांग लीकाई में हुआ, जहां कुकी उग्रवादियों द्वारा दागा गया एक गोला एक रिहायशी इलाके में जा गिरा। इसमें 5 साल के एक लड़के और 5 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:9 जों की बेंच बैठी; महिलाओं का खतना, मस्जिद में औरतों के नमाज पढ़ने पर भी जिरह
    Next Article
    'पिता का दोस्त बनकर साइबर अपराधी ने कॉल किया':जज ने बच्चों के साथ आपबीती शेयर की, कुछ भी संदिग्ध लगे तो तुरंत माता-पिता को बताएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment