Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:किश्तवाड़ में सेना के जवानों पर थाने में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप, FIR दर्ज

    16 hours ago

    2

    0

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पुलिस ने 30 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के अधिकारियों और जवानों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस स्टेशन अथोली में दर्ज FIR संख्या 17/2026 के अनुसार, घटना तब हुई जब एसएचओ अथोली एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पद्दर स्थित ब्लॉक विकास कार्यालय गए हुए थे। पुलिस का आरोप है कि किजाइयी स्थित 17 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप के 30-40 जवान, मेजर विकास शर्मा और नायब सूबेदार शंकर गुरखे के नेतृत्व में तथा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एन. अरुण गांधी के अधीन, मुख्य गेट और दीवार फांदकर थाने में घुस गए। एफआईआर के मुताबिक जवानों ने वहां मौजूद एआरटीओ किश्तवाड़ और उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ कथित मारपीट की तथा एआरटीओ, एसएचओ और एसडीपीओ के सरकारी वाहनों समेत पुलिस स्टेशन के मुख्य गेट को नुकसान पहुंचाया। मामले में कई सैन्यकर्मियों को नामजद और 30-40 अज्ञात जवानों को आरोपी बनाया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मध्य प्रदेश के मंदसौर में कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 4 की मौत मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार ने पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हुई है, 2 युवक गंभीर घायल हैं। हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, रेनॉल्ट कार में छह लोग सवार थे। सभी महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। सभी दिल्ली जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पीछे से ट्रक में जा घुसा। पूरी खबर पढ़ें… कोलकाता गोदाम हादसे में मरने वालों आंकड़ा 9 पहुंचा, रेस्क्यू जारी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार शाम निर्माणाधीन गोदाम ढह गया था। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक एक घायल की हालत नाजुक है। 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री अधिकारी ने कल दावा किया था कि गोदाम के भवन नक्शे पर पूर्व मेयर और मंत्री फिरहाद हकीम के हस्ताक्षर हैं। दिल्ली में बस ने टैक्सी और 3 बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत दिल्ली के नंद नगरी बस डिपो के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार बस ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और फिर तीन मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। तमिलनाडु- सरकारी अस्पताल में डिलीवरी तो नवजात को एक ग्राम सोने की अंगूठी मुफ्त मिलेगी तमिलनाडु के सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले स्थानीय निवासियों के बच्चों को राज्य सरकार एक ग्राम सोने की अंगूठी का तोहफा देगी। लड़का-लड़की, दोनों योजना के पात्र होंगे। परिवार में कितने भी बच्चे हों, अंगूठी हर नवजात को मिलेगी। मुख्यमंत्री विजय की सरकार ने थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ योजना लागू करने का आदेश दिया है। शुरुआत 15 सितंबर 2026 (पूर्व सीएम अन्नादुरई की जयंती) से शुरू होगी। लाभ 22 जून 2026 (विजय के जन्मदिन) से जन्मे बच्चों को मिलेगा। एक ग्राम की अंगूठी का दाम 14,218 रुपए है। गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में डिलीवरी खर्च 1,364 रुपए है, जबकि निजी अस्पतालों में 63,000 रुपए से अधिक होता है। योजना लागू होने से अब महिलाएं सरकारी अस्पतालों का रुख करेंगी। SPG प्रमुख आलोक शर्मा का कार्यकाल 9 महीने बढ़ा, पीएम की सुरक्षा करती है SPG केंद्र सरकार ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के प्रमुख आलोक शर्मा के कार्यकाल में 9 महीने का विस्तार कर दिया है। अब वे 31 मार्च 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। आलोक शर्मा 1991 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें 17 नवंबर 2023 को SPG प्रमुख नियुक्त किया गया था। इस महीने 60 साल की आयु पूरी होने पर वे रिटायर होने वाले थे। SPG प्रधानमंत्री की सुरक्षा करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एअर इंडिया विमान के PAK एयरस्पेस में घुसने की जांच:DGCA का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, क्रू पर एक्शन; 2025 से भारतीय विमानों के जाने पर मनाही
    Next Article
    री-नीट- 8 राज्यों से बिहार लाए गए 200 सॉल्वर:50 करोड़ तक की डील, कैंडिडेट्स को दूर बैठाकर देना था एग्जाम, NTA की सुरक्षा कैसे टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment