Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद में एमबीबीएस युवती ने सुसाइड किया, परिवार से बिल्ली पालने पर विवाद हुआ था

    17 hours ago

    2

    0

    तेलंगाना के हैदराबाद में बिल्ली पालने को लेकर माता-पिता से हुए विवाद में 23 साल की एमबीबीएस डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना अलवाल इलाके की है। लड़की ने हाल ही में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की थी। तीन महीने पहले ही उसने बिल्ली पाली थी। पुलिस ने बताया कि 18 मार्च को भी मीरपेट इलाके में 20 साल की लड़की ने पालतू बिल्ली की मौत से दुखी होकर सुसाइड कर लिया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश के विजयनगर में प्राइवेट बस का टायर फटा, आग लगी; सभी यात्री सुरक्षित आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में, रामाभद्रपुरम मंडल के तारापुरम के पास एक निजी बस का पिछला टायर फटने से उसमें आग लग गई। भुवनेश्वर से मलकानगिरी जा रही 'ओडिशा ट्रैवल्स' की बस को ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए रोक दिया। घटना के समय बस में कुल 37 यात्री सवार थे। बोब्बिली ग्रामीण थाने के CI श्रीनिवास ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है, हालांकि आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि कॉल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से की गई है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को 18 मार्च को सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। तुगलक रोड थाने में उनकी तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले ने मंत्री को जान से मारने की धमकी दी और एमपी 5 जैसी बंदूकों का जिक्र किया। शिकायत में कहा गया है कि फोन करने वाले ने यह भी पूछा कि क्या मंत्री ने उन्हें भेजे गए कुछ दस्तावेज देखे और फोन कॉल काटने से पहले कई बार धमकी दी। बाद में उसी नंबर से आए संदेशों में मंत्री के यात्रा कार्यक्रम के विवरण पर धमकियां लिखी हुई थीं। बेंगलुरु में शादीशुदा महिला की चाकू मारकर हत्या बेंगलुरु में एक 34 वर्षीय शादीशुदा महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी उसका पीछा कर रहा था और महिला के बार-बार मना करने के बावजूद उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित, फिरदौस बानो, गंगोंडनहल्ली की रहने वाली थी और घरों में काम करती थी। आरोपी की पहचान हाफिज के रूप में हुई है, जो एक मैकेनिक है। यह वारदात 19 मार्च की दोपहर को हुई थी। पुलिस के अनुसार, बानो काम से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने गंगोंडनहल्ली इलाके में एक स्कूल के पीछे उसे रोक लिया और उस पर कई बार चाकू से वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसके परिवार को सूचना दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तमिलनाडु के सेलम में बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत तमिलनाडु के सेलम में अरियानूर गांव के पास एक TNSTC बस की अन्य वाहनों से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस कोयंबटूर से सेलम की ओर जा रही थी। सेलम-कोयंबटूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरियानूर के पास उथमासोलपुरम में बस चालक का अचानक नियंत्रण खो जाने से बस सड़क से उतर गई। बस एक पेट्रोल पंप में घुसने से पहले, विपरीत दिशा से आ रहे एक दोपहिया वाहन और लगभग दस लोगों को ले जा रहे एक मालवाहक वाहन (ऑटो) से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो मालवाहक ऑटो में सवार होकर एक समारोह से लौट रहे थे। पीड़ितों में एक पांच साल की बच्ची और 11 महीने का एक शिशु भी शामिल है। एक महिला और उसका बेटा, जो दोपहिया वाहन पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे, उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। मुंबई में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत मुंबई के मलाड (पूर्व) इलाके में पानी से भरे कंस्ट्रक्शन के एक गड्ढे में गलती से गिरने के बाद एक आठ साल के बच्चे की जान चली गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शुक्रवार को एक निजी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कुरार पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात को अंबेडकर नगर के छगन पटेल चाल इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बच्चा, जिसका नाम दिव्यांश राजेश मौर्य था, उस समय गड्ढे में गिरी अपनी गेंद निकालने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और मौर्य को बाहर निकाला। उसे कांदिवली में नगर निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्रों की डूबे, तीन के शव मिले आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले की गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्र डूब गए, जबकि दो अन्य बच गए। पुलिस ने बताया कि तीन छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी दो छात्रों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी इंजीनियरिंग छात्र गुंटूर जिले के अमरावती स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के थे और वे नहाने के लिए नदी में उतरे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Sanctions में ढील, Iran से फिर तेल खरीदेगा भारत? Petrol-Diesel की कीमतों में आएगी गिरावट?
    Next Article
    हिमाचल बजट: 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती करेगी सरकार:CM बोले- गरीब परिवारों की महिलाओं को ₹1500, 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment