Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर जयपुर एक्सप्रेस के AC कोच में आग; प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन, कोई हताहत नहीं

    12 hours ago

    1

    0

    हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस के AC कोच में आग लग गई। हादसे के वक्त ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी थी। फायर बिग्रेड को शाम करीब 6:40 बजे एक इमरजेंसी कॉल मिली, जिसके बाद निलोफर चौकी से फायर टेंडर और गौलीगुडा से वाटर बाउजर तुरंत भेजे गए। फायर सर्विस कर्मचारियों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे के फर्नीचर मॉल में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार रात एक फर्नीचर मॉल में फायरिंग हुई। घटना के कुछ देर बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली। वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि यह फायरिंग एमडी (ड्रग्स) तस्कर और हवाला कारोबारी अशोक नैन के मॉल में हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली में देश की पहली हाइड्रोजन बस सर्विस शुरू; किराया ₹10-15, हर 30 मिनट में मिलेगी सुविधा दिल्ली में शुक्रवार से देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड बस सेवा शुरू हो गई। यह शटल बस सेवा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों और मेट्रो स्टेशनों के बीच चलेगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की साझेदारी में यह सेवा शुरू की गई है। सुबह 8:30 बजे IOCL ने बसों को औपचारिक तौर पर DMRC को सौंपा। यह सेवा केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को जोड़ते हुए कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन और इंडिया गेट जैसे प्रमुख स्थानों तक चलेगी। इसका मकसद सरकारी कर्मचारियों और यात्रियों को लास्ट-माइल कनेक्टिविटी देना है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, गुफा से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और राशन बरामद जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना पकड़ा है। यह ठिकाना अरागाम के खानजपथरी इलाके के जंगल में प्राकृतिक गुफाओं में मिला। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त सर्च और डिस्ट्रॉइ ऑपरेशन (SADO) चलाया। अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र की प्राकृतिक गुफाओं की तलाशी ली गई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े, बर्तन, राशन और अन्य सामग्री बरामद की गई। दिल्ली के संविदा नर्सिंग स्टाफ को नियमित कर्मचारियों जितना न्यूनतम वेतन, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे संविदा नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के पक्ष में फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा कि इन कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य कर्मियों के बराबर न्यूनतम वेतन मिलेगा। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (DSHM) की अपील खारिज कर दी। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा गया। मामला पवन शर्मा बनाम दिल्ली सरकार से जुड़ा है। फैसले के तहत DSHM के 242 कर्मचारियों को 16 सितंबर 2015 से नियमित पदों के न्यूनतम वेतन के बराबर भुगतान मिलेगा। दस्तावेजों की जांच के बाद बकाया रकम भी दी जाएगी। कर्नाटक में पुल से ट्रैक्टर गिरा, 7 श्रद्धालुओं की मौत; CM ने 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान किया कर्नाटक के कोप्पल जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में एक साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर में 19 लोग सवार थे। सभी हुलिगेम्मा मंदिर जा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब- बोरवेल से 9 घंटे बाद निकाला बच्चा:बाहर आते ही मां से लिपटकर रोया; खेलते समय गिरा, 30 फीट नीचे फंसा था
    Next Article
    PM मोदी बोले- विदेश यात्राओं पर टैक्स की खबरें गलत:विदेश जाने पर रोक नहीं; 5 दिन पहले कहा था- विदेश यात्राओं से बचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment