Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:असम में 12 घुसपैठिए पकड़े गए, CM हिमंत बोले- अवैध घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस जारी रखेंगे

    17 hours ago

    2

    0

    असम पुलिस और BSF ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत 12 अवैध घुसपैठियों को राज्य में प्रवेश करने से रोक दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घुसपैठियों की तस्वीर जारी की और लिखा- हम अवैध घुसपैठ और जबरन जनसांख्यिकीय बदलाव के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रखेंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु के CM विजय ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए 2% DA बढ़ाने का ऐलान किया तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ता (DA) 58% से बढ़ाकर 60% करने का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी जनवरी 2026 से लागू होगी।इस फैसले से राज्य सरकार पर हर साल 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी के फेक विवादास्पद वीडियो पोस्ट करने के पर 2 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के दिन्हाटा से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी कंटेंट क्रिएटर्स हैं। इन्होंने हाल ही में वायरल वीडियो में सीएम के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इस मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर बॉडी में हीरे छिपाकर ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को DRI ने हीरे की तस्करी कर रहे दो यात्रियों को पकड़ा है। उनके पास से 5.70 करोड़ रुपए के हीरे बरामद हुए जिन्हें वे बैंकाक ले जाने की फिराक में थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने अपनी बॉडी में हीरे के दो कैप्सूल छिपा रखे थे। कर्नाटक मदरसे से भागे बिहार के 24 बच्चे बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर मिले, मौलवी पर उत्पीड़न का आरोप कर्नाटक के तुमकुरु जिले स्थित एक मदरसे से भागे बिहार के 24 बच्चों बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से मिल गए हैं। रेलवे पुलिस ने बताया कि बच्चों ने मदरसे के मौलवी पर उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए हैं। यह मामला तुमकुरु के अमलापुरा स्थित जामिया अरबिया हसिनिया ट्रस्ट मदरसे का है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने बच्चों को बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर पाया और उन्हें सुरक्षित रखा। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) में दी गई शिकायत में बच्चों ने आरोप लगाया कि मदरसे के मौलवी मौलाली उन्हें परेशान करते थे। शिकायत के मुताबिक, काम करने से मना करने पर बच्चों के साथ मारपीट की जाती थी, उन पर पत्थर फेंके जाते थे और कई बार खाना भी नहीं दिया जाता था। मिली जानकारी के अनुसार सभी बच्चे बिहार के अलग-अलग जगहों पर रहने वाले हैं। बच्चों को जमात के साथ बिहार से लाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमीन कब्जा और वसूली मामले में कोलकाता पुलिस ED के सामने पेश कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए। ED उनसे जमीन कब्जा करने और वसूली मामले में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, बिस्वास पहले कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी रह चुके हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, बिस्वास का नाम कारोबारी सोना पप्पू से जुड़े जमीन कब्जा करने और वसूली मामले में सामने आया है। ED ने उन्हें पहले भी कई बार समन भेजा था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। इसके बाद ED ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, ताकि वो देश छोड़कर ना जा सके। गुजरात के सुरेंद्रनगर में टैंकर से टकराई बस, आग लगने से 4 जिंदा जले, 10 घायल गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बुधवार देर रात एक बस के टैंकर से टकराने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे चार यात्रियों की जलकर मौत हो गई और 10 अन्य झुलस गए। सूचना मिलते ही, दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। पुलिस उपाधीक्षक (DSP) एसएस भदौरिया ने बताया कि यह घटना चोटीला-राजकोट नेशनल हाईवे पर संगानी गांव के पास देर रात करीब 1.30 बजे हुई। बस अहमदाबाद से राजकोट जा रही थी। नेशनल हाईवे पर वह आगे चल रहे डामर से भरे टैंकर से टकरा गई। चोटीला के पास टक्कर होने के बाद बस में आग लग गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों को राजकोट सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए चोटीला रेफरल अस्पताल भेज दिया गया है। नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 का लोगो जारी, इसमें त्रिशूल, त्र्यंबकेश्वर-कालाराम मंदिर और गोदावरी के प्रतीक महाराष्ट्र सरकार ने नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला-2027 का आधिकारिक लोगो जारी कर दिया है। इसमें त्रिशूल, त्र्यंबकेश्वर-कालाराम मंदिर और गोदावरी के प्रतीक हैं। लोगो का डिजाइन कुंभ मेला प्राधिकरण, माईगव और एसोसिएशन ऑफ डिजाइनर्स ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता से चुना गया। 3,067 प्रविष्टियां आई थीं। सुमित काटे को पहला पुरस्कार मिला। NIA ने केरल के मलप्पुरम में विस्फोटक जब्ती मामले की जांच अपने हाथ में ली; फरवरी में 90 हजार जिलेटिन स्टिक मिली थीं फरवरी में केरल के मलप्पुरम ज़िले के तिरुरंगडी से बड़ी मात्रा में जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर जब्त होने के मामले की जांच NIA ने अपने हाथ में ले ली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में परप्पनंगडी में ज्यूडीशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट-I कोर्ट से संपर्क कर, मामले के रिकॉर्ड को कोच्चि की अपनी विशेष अदालत में ट्रांसफर करने की अपील की थी। मामला 7 फरवरी, 2026 को तिरुरंगडी के पास चेम्माड में प्याज से लदे एक ट्रक से 448 बक्सों में छिपाकर रखी गई 89,600 जिलेटिन स्टिक और 10,500 नॉन-इलेक्ट्रिक शॉक ट्यूब डेटोनेटर जब्त होने से जुड़ा है। देश में जल्द प्राइवेट कंपनियां बैलिस्टिक मिसाइलें बनाएंगी भारत पहली बार प्राइवेट सेक्टर को बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की इजाजत देने की दिशा में बढ़ रहा है। अब तक यह काम सिर्फ सरकारी डिफेंस पीएसयू के पास था। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि अलग-अलग तरह की बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए प्राइवेट सेक्टर को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की तैयारी बढ़ रही है और अब समय आ गया है कि इस पर कदम उठाए जाएं। भारत के बैलिस्टिक मिसाइल स्टॉक में अग्नि, पृथ्वी और ब्रह्मोस सिस्टम शामिल हैं। इनका उत्पादन अब तक भारत डायनैमिक्स लिमिटेड जैसी कंपनियों और DRDO की लैब नेटवर्क के जरिए होता रहा है। महाराष्ट्र- बारामती में ट्रेनर विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती एयरस्ट्रिप के पास एक निजी कंपनी का ट्रेनर विमान बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के बाद क्रैश लैंडिंग (फोर्स्ड लैंडिंग) हो गया। विमान में अकेला ट्रेनी पायलट था और वह पूरी तरह सुरक्षित है। कंपनी ने कहा है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले, पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन भी यहीं क्रैश हुआ था। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुणे- अस्पताल के अंदर बम मिला:7 घंटे का टाइमर लगा था; बम स्कॉड ने बाहर लाकर डिफ्यूज किया; ATS की जांच
    Next Article
    एमपी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत:25 लोग घायल, शवों के टुकड़े 20-25 फीट दूर गिरे; UP-बिहार के रहने वाले हैं मजदूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment