Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:अंडमान ने पानी के नीचे सबसे बड़ा राष्ट्रीय झंडा फहराया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना

    9 hours ago

    1

    0

    अंडमान-निकोबार प्रशासन ने शनिवार को राधानगर बीच पर पानी के नीचे दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय झंडा फहराकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 60 गुणा 40 मीटर के इस विशाल तिरंगे को स्वराज द्वीप (हैवलॉक आइलैंड) में कई एजेंसियों और ट्रेंड गोताखोरों की मदद से एक मुश्किल और कड़े तालमेल वाले ऑपरेशन में समुद्र के नीचे फहराया गया। लेफ्टिनेंट गवर्नर डीके जोशी, चीफ सेक्रेटरी चंद्र भूषण कुमार और पुलिस डायरेक्टर जनरल एचएस धालीवाल, इस इवेंट को देखने के लिए मौजूद थे। अंडमान और निकोबार पुलिस, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, इंडियन नेवी और इंडियन कोस्ट गार्ड के कर्मचारियों के साथ-साथ अलग-अलग डाइविंग सेंटरों के स्कूबा गोताखोरों ने मिलकर पानी के नीचे झंडे को फहराया। सुबह 10.35 बजे, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषि नाथ ने इस कामयाबी को ऑफिशियली कन्फर्म किया और जोशी को सर्टिफिकेट दिया। आज की अन्य बड़ी खबरें… ठाणे जिले में लिंक रोड प्रोजेक्ट साइट पर क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बन रहे दहिसर-भायंदर लिंक रोड प्रोजेक्ट साइट पर शनिवार को एक क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, पुलिस ने बताया। पुलिस के मुताबिक, भायंदर (वेस्ट) में दोपहर 12:30 बजे गैंट्री क्रेन कोस्टल गर्डर प्लेटफॉर्म, जहां मजदूर काम कर रहे थे, अचानक गिर गया, जिससे रघुनाथ दास (38) और काना सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। दहिसर-भायंदर लिंक रोड (DBLR) एलिवेटेड कोस्टल रोड प्रोजेक्ट दहिसर (वेस्ट) और भायंदर (वेस्ट) को जोड़ता है। अरुणाचल में NSCN-K के 3 उग्रवादी अरेस्ट, पिस्टल-कारतूस और ब्राउन शुगर बरामद अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित NSCN-K (Niki Sumi) संगठन के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई शुक्रवार को खोंसा इलाके में संयुक्त ऑपरेशन के दौरान की गई। अधिकारियों के अनुसार, असम राइफल्स और राज्य पुलिस ने खोंसा के वांचो कॉलोनी में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान तीनों उग्रवादियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान विंगन अगन (33), जॉनी रिबा (21) और राजापेयू खेचन खेतेय (30) के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों ने इनके पास से दो 7.65mm पिस्टल मैगजीन के साथ, नौ 7.65mm कारतूस, तीन मोबाइल फोन सिम कार्ड के साथ और 500 रुपए की ब्राउन शुगर बरामद की है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए उग्रवादियों और जब्त सामान को आगे की जांच के लिए खोंसा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। भारत में सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू: मोबाइल पर बजा इमरजेंसी सायरन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का शुभारंभ किया। इसके तहत देश के कई हिस्सों में 11.45 बजे लोगों को मोबाइल पर सायरन बजे। यह सिस्टम Department of Telecommunications और National Disaster Management Authority ने मिलकर तैयार किया है। इसका नाम SACHET (नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल) रखा गया है। इसका मकसद यह है कि अगर भविष्य में कोई आपदा जैसे भूकंप, बाढ़ या तूफान आता है, तो लोगों को समय रहते चेतावनी दी जा सके। मणिपुर के उखरुल और तेंगनौपाल जिलों में सुरक्षा बलों ने 23 अवैध बंकर नष्ट किए, 18 IED बरामद मणिपुर के उखरुल और तेंगनौपाल जिलों में सुरक्षा बलों ने बड़े ऑपरेशन में 23 अवैध बंकर नष्ट किए और 18 IED बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक ये कार्रवाई गुरुवार और बुधवार को अलग-अलग जगहों पर की गई। पुलिस बयान के अनुसार, उखरुल जिले के लितान थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांवों—मोंगकोट चेपू, शोंगफेल, मुल्लम, सिराराखोंग और रिंगुए में गुरुवार को 23 बंकर तोड़े गए। इन जगहों पर लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को एक 12-बोर पंप एक्शन गन, अलग-अलग कैलिबर की 17 कारतूस और 111 खाली खोखे भी मिले। पुलिस ने बताया कि ये सभी सामान जब्त कर लिया गया है। विश्वजीत सहाय ने रक्षा मंत्रालय के नए रक्षा वित्त सचिव का पदभार संभाला वर्ष 1990 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विश्वजीत सहाय रक्षा मंत्रालय के नए रक्षा वित्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने 1 मई को रक्षा मंत्रालय में रक्षा वित्त सचिव का पद संभाला। इससे पहले वह कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स के पद पर कार्यरत थे। विश्वजीत सहाय लॉ ग्रेजुएट भी हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सहाय के पास रक्षा वित्त और प्रशासन के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। मंत्रालय ने बताया कि रक्षा सहाय कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार भी रह चुके हैं। कर्नाटक में 44 मोरों की मौत, H5N1 बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि कर्नाटक के तुमकुरु जिले में 44 मोरों की मौत H5N1 बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने एहितायतन 10 किलोमीटर का एरिया कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य और वन विभाग मिलकर संक्रमण रोकने में जुटे हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है। इन मोरों की मौत केसारामाडु, हीरेहली और गुलूर में 16 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच हुई थीं। मृत मोरों के सैंपल भोपाल स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज भेजे गए थे। रिपोर्ट में H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, 4 जवान शहीद:इसमें DRG के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल; कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर माइनिंग हटाते समय हादसा
    Next Article
    पंजाब- AAP छोड़ BJP जॉइन करने वाले सांसद पर FIR:पुलिस अरेस्ट करने दिल्ली पहुंची, अशोक मित्तल की गाड़ी में पाठक पिछले दरवाजे से निकले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment