Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय पर्वतीय महासभा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात:एक्सप्रेसवे, उत्तराखंड भवन और वार्षिक उत्सव पर सौंपे ज्ञापन

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ। भारतीय पर्वतीय महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोक भवन में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पर्वतीय समाज के हितों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनसे संबंधित ज्ञापन सौंपे। महासभा ने मुख्यमंत्री को अपने आगामी 'पंचम वार्षिक उत्सव कार्यक्रम' में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह आयोजन पर्वतीय संस्कृति, लोक कला और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। गोमती एक्सप्रेसवे के शीघ्र निर्माण का अनुरोध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी ने लखनऊ-हल्द्वानी प्रस्तावित गोमती एक्सप्रेसवे के शीघ्र निर्माण का अनुरोध किया। लगभग 300 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे यात्रा समय को कम करेगा और पर्यटन, व्यापार तथा क्षेत्रीय विकास को गति देगा। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने गाजियाबाद के नंदग्राम स्थित 'उत्तराखंड भवन' के संचालन और प्रबंधन के संबंध में भी एक ज्ञापन सौंपा। इसमें संयुक्त प्रबंधन समिति के गठन और पारदर्शी बुकिंग व्यवस्था की मांग की गई।प्रतिनिधिमंडल ने सभी प्रस्तावों को जनहित और पर्वतीय समाज के उत्थान से संबंधित बताते हुए उन पर प्राथमिकता से कार्रवाई का आग्रह किया। इस अवसर पर पान सिंह भंडारी, दया कृष्ण डालाकोटी और दिनेश उप्रेती सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत आयुष्मान योजना में प्रदेश में नंबर-1:लाखों लोगों को मिला लाभ, स्वास्थ्य सुरक्षा में अग्रणी
    Next Article
    संभल में प्रधान रेटिंग अभियान की शुरुआत:एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन किया रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment