Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-नेपाल सीमा पर 195 बैग काली धूप लकड़ी जब्त:SSB भिनगा ने दो ट्रैक्टर-तीन ट्रॉली के साथ बड़ी खेप पकड़ी

    4 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भिनगा और वन विभाग ने अवैध काली धूप लकड़ी की बड़ी खेप जब्त की है। इस कार्रवाई में 195 बैग काली धूप लकड़ी के साथ दो ट्रैक्टर और तीन ट्रॉली भी पकड़ी गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त लकड़ी की कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। खुफिया सूचना के आधार पर एसएसबी भिनगा की बाह्य सीमा चौकी हकीमपुरवा और वन विभाग ककरदरी रेंज की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 636/06 से लगभग 700 मीटर भारत की ओर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान हकीमपुरवा गांव के पास नेपाल से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते हुए दो संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली देखे गए। इन पर भारी मात्रा में अवैध सामग्री लदी हुई थी। टीम को देखते ही दोनों ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए। मौके पर गहन तलाशी लेने पर 02 ट्रैक्टर और 03 ट्रॉली से अवैध काली धूप (Canarium strictum) की लकड़ी बरामद हुई। कुल 195 बैग काली धूप लकड़ी जब्त की गई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये है। जब्त किए गए सभी वाहन और अवैध सामग्री को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वन विभाग ककरदरी रेंज को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि काली धूप लकड़ी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे दामों पर बिकती है, जिसके कारण इसकी तस्करी लगातार की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कायमगंज में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत:तंबाकू गोदाम से घर लौट रहा था, ट्रैक्टर का पहिया ऊपर से निकला
    Next Article
    लखनऊ-श्रीनगर सीधी उड़ान फिर शुरू होगी:यात्रियों की मांग पर सर्वे, पहलगाम हमले के बाद बंद हुई थी सेवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment