Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत में ₹1000 करोड़+ कमाने वाली 'रामायण' दूसरी बॉलीवुड मूवी:23वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,790 करोड़; कल धुरंधर–2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है

    6 hours ago

    2

    0

    रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के 23 दिन में भारत में ₹1,000 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। हालांकि, सभी भारतीय फिल्मों की कमाई के मामले में यह चौथे नंबर पर है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 23वें दिन भारत में ₹8.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई ₹1,000.55 करोड़ हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर 23 दिन के बाद फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1,195.10 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,790.10 करोड़ हो गया है। 'रामायणः पार्ट-1' ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड 1. इंडिया में 1000 करोड़ नेट कमाने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'रामायण' भारत में 1000 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने यह रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, सभी इंडियन फिल्मों की बात करें तो 'रामायण' इस आंकड़े तक पहुंचने वाली चौथी फिल्म है। इससे पहले 'बाहुबली 2', 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। 2. पुष्पा-2 को पछाड़ा, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी भारतीय रामायणः पार्ट-1 ने 23वें दिन वर्ल्डवाइड 1790 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन चुकी है। इसने पुष्पा 2 (1742 करोड़) और बाहुबली 2 (1788 करोड़) का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, दंगल और धुरंधर 2 अब भी इससे आगे हैं। 3. 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बनी रामायणः पार्ट- 1, इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है। इसने पहले वीकेंड के कलेक्शन से ही अजय देवगन की दृष्यम-3 के 577 करोड़ कलेक्शन को पीछे कर दिया था। 4. पांचवें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी 9 नवंबर को ₹107.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। सैकनिल्क के मुताबिक, यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा पांचवें दिन का कलेक्शन है। इसने 'धुरंधर 2' के ₹65 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 5. हिंदी में 700 करोड़ क्लब तक पहुंचने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म सैकनिल्क के रिकॉर्ड के मुताबिक, फिल्म ने 18 दिनों में हिंदी वर्जन से ₹700 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था। ऐसा करने वाली यह दूसरी सबसे तेज हिंदी फिल्म बनी। इस मामले में 'धुरंधर 2' पहले नंबर पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पत्नी, सास और साली समेत 4 पर केस:प्रताड़ना से परेशान युवक ने जहर खाया था, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई
    Next Article
    बम धमाकों की धमकियों पर दिलजीत की खुली चेतावनी:कहा- बेशक बम फेंक दो, उनका मकसद डराना-धमकाना है, वह चाहते हैं मेरे शो में लोग न आएं

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment