Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत की संप्रभुता का अमेरिका को 'आत्मसमर्पण': राम माधव के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

    17 hours ago

    3

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता राम माधव द्वारा अमेरिका में दिए गए एक विवादास्पद बयान ने भारत में एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने भारत की संप्रभुता अमेरिका के हाथों गिरवी रख दी है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने पद पर बने रहने का अधिकार खो दिया है।  वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट को रिपोस्ट किया,जिसके मुताबिक, अमेरिका के हडसन इंस्टीट्यूट केएक कार्यक्रम में माधव ने कहा था, ‘‘भारत, ईरान से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गया, अपने विपक्ष की आलोचना के बावजूद हम रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गए, भारत ने बिना अधिक कुछ कहे 50 फीसद टैरिफ पर भी सहमति दे दी, तो फिर भारत ने अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए कहां पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहा है।’’ बाद में माधव ने माफी मांग ली और कहा कि उनकी तरफ से गलत तथ्य रखा गया था।  वेणुगोपाल ने दावा किया कि आरएसएस के एक वरिष्ठ नेता की स्पष्ट स्वीकारोक्ति है कि प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक समय था जब अमेरिका का सातवां बेड़ा बंगाल की खाड़ी में था और भारत ने हिम्मत नहीं हारी। आज का दिन है, जहां एक समझौतावादी प्रधानमंत्री ने भारत की संप्रभुता अमेरिका को सौंप दी है।’’  वेणुगोपाल के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूरा विपक्ष यही बात कहता रहा है। उन्होंने दावा किया कि विश्व मंच पर भारत ने अपनी स्वतंत्र आवाज खो दी है। वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘इस आत्मसमर्पण के बाद यह साफ हो गया है कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बने रहने का अधिकार खो दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rashmirathi Mahotsav | सीएम योगी ने जातिवाद के विरुद्ध किया आगाह, कहा- 'राष्ट्रकवि दिनकर का साहित्य आज भी राष्ट्र का मार्गदर्शक'
    Next Article
    हिमंता बोले-BJP आने पर घुसपैठियों को लात मारकर निकालेंगे:TMC का पहले फेज में 125+ सीटें जीतने का दावा; तेजस्वी के रोड शो में धक्का-मुक्की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment