Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत 16 टी-20 सीरीज जीतने के बाद हारा:अभिषेक छठी बार शून्य पर आउट; श्रेयस पहले 2 मैच हारने वाले दूसरे भारतीय कप्तान

    1 day ago

    2

    0

    आयरलैंड ने दूसरे टी-20 मैच में भारत को एक रन से हराकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम 16 टी-20 सीरीज जीतने के बाद हारी है। बेलफास्ट में मिली हार के साथ श्रेयस पहले दो टी-20 मैच हारने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने। उनसे पहले ऋषभ पंत ने अपनी कप्तानी में शुरुआती दो मैच गंवाए थे। IND Vs IRE मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. भारत 3 साल बाद टी-20 सीरीज हारा यह भारत की 2023 से 2026 के बीच टी-20 सीरीज में पहली हार है। टीम लगातार 16 सीरीज के बाद हारी है। इससे पहले पाकिस्तान 2016 से 2018 के बीच लगातार 11 टी-20 सीरीज जीतने के बाद हारी थी। 2. श्रेयस बतौर कप्तान लगातार दूसरा मैच हारे श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपने शुरुआती दोनों टी-20 इंटरनेशनल मैच हारने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले ऋषभ पंत के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज था। पंत भारत के पहले ऐसे कप्तान थे, जिन्हें कप्तानी के अपने शुरुआती दोनों टी-20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। 3. भारत टी-20 में 1 रन से तीसरी बार हारा भारत को टी-20 इंटरनेशनल में तीसरी बार एक रन से हार मिली है। इससे पहले टीम 2012 में न्यूजीलैंड से और 2016 में वेस्टइंडीज से एक रन से हारी थी। 4. प्रिंस पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले तीसरे भारतीय प्रिंस ने मैच की आखिर गेंद पर छक्का लगाया। वे टी-20 इंटरनेशनल में अपनी पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। सबसे पहले सूर्यकुमार यादव ने 2021 में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के खिलाफ छक्का लगाया था। उनके बाद रमनदीप सिंह ने 2024 में साउथ अफ्रीका के एंडिले सिमेलाने के खिलाफ सिक्स लगाया था। 5. अभिषेक एक साल में 6 बार शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा टी-20 में एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वे इस साल छठी बार शून्य पर आउट हुए। इस मामले में पाकिस्तान के सईम अयूब पहले स्थान पर हैं। वे 2025 में 7 बार शून्य पर आउट हुए थे। 6. टी-20 में तीसरी बार भारतीय ओपनर्स शून्य पर आउट संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों शून्य पर आउट हुए। यह तीसरी बार है, जब टी-20 में भारत के दोनों ओपनर्स शून्य पर आउट हुए। सबसे पहले 2016 में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी भी इस लिस्ट में है। 7. सैमसन टी-20 में दूसरी बार पारी की पहली बॉल पर आउट सैमसन सबसे ज्यादा बार टी-20 पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वे 2 बार पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं। उनसे पहले केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा 1-1 बार टी-20 पारी की पहली बॉल पर आउट हो चुके हैं। 8. हैरी टेक्टर ने अपने 100वें टी-20 मैच में अर्धशतक लगाया आयरलैंड के हैरी टेक्टर ने 53 रन बनाए। वे 100वें टी-20 मैच में 50 या उससे अधिक स्कोर बनाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस खास लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल, रोहित शर्मा, जोस बटलर जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। 9. अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में 2 छक्के लगे अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में आयरिस बैटर रॉस अडायर ने लगातार 2 सिक्स लगाए। वे टी-20 में पारी के पहले ओवर में 2 छक्के खाने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले 2016 में रविचंद्रन अश्विन और 2020 में शार्दुल ठाकुर के पहले ओवर में 2 छक्के लगे थे। 10. हैरी टेक्टर 100 टी-20 खेलने वाले यंगेस्ट आयरिश प्लेयर हैरी टेक्टर ने 100 टी-20 मैच खेला। वे 100 टी-20 मैच खेलने वाले आयरलैंड के सबसे यंगेस्ट और दुनिया के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 26 साल 204 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। पाकिस्तान के शादाब खान 25 साल 239 दिन की उम्र के साथ पहले स्थान पर हैं। यहां से टॉप-3 मोमेंट्स… 1. प्रिंस यादव ने पहला टी-20 इंटरनेशनल विकेट लिया आयरलैंड की पारी के 7वें ओवर में प्रिंस यादव ने टी-20 करियर का पहला विकेट लिया। ओवर की तीसरी गेंद पर लॉर्कन टकर बड़ा शॉट लगाने गए। लेकिन, गेंद बल्ले का किनार लेकर गेंद विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में चली गई। 2. शिवम दुबे ने लगातार 2 गेंदों पर दो विकेट लिए 15वें ओवर में शिवम दुबे ने लगातार 2 गेंद पर विकेट चटकाए। बेंजामिन कैलिट्ज ने पहले दो छक्के लगाए। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा को कैच दे बैठे। इसकी अगली ही गेंद पर गैरेथ डेलानी बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। 3. बारिश के कारण 2 बार खेल रुका बारिश की वजह से खेल 2 बार रोका गया। पहले आयरलैंड की पारी के 18वें ओवर में बारिश ने खलल डाली। इसकी वजह से 5 मिनट तक खेल रुका। इसके बाद दूसरी पारी में 8वें ओवर के बाद बारिश की वजह से खेल दोबारा रोका गया। इस बार करीब 20 मिनट के बाद खेल दोबारा शुरु हो पाया। --------------------------------------------- भारत के आयरलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… आयरलैंड ने पहली बार भारत को सीरीज हराया, दूसरा टी-20 मुकाबला 1 रन से जीता आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया पर 1 रन से जीत हासिल करते हुए 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीप्ति सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर:हरमनप्रीत की विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में फास्टेस्ट इंडियन फिफ्टी; कोहली-अनुष्का मैच देखने पहुंचे
    Next Article
    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया:FIFA वर्ल्ड कप में आज आमने-सामने; पराग्वे का जर्मनी से मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment