Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार में सड़क हादसे में 13 की मौत, 32 घायल:तेज रफ्तार बस ने पिकअप को उड़ाया, टक्कर के बाद सड़क पर बिखरी लाशें

    5 hours ago

    2

    0

    बिहार के कटिहार में शनिवार शाम बस और पिकअप की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई और 32 से ज्यादा घायल हो गए। मृतकों में 10 महिला 2 पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं। हादसा कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुआ। हादसे के बाद सड़क पर शव बिखर गए। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 32 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसमें 31 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का आदेश दिए हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें…. बस ने पहले बाइक सवार को कुचला, भागने के चक्कर में पिकअप से टकराई हादसे के बाद बस का चालक स्टेरिंग में फंसा गया। ड्राइवर अगले हिस्सा दबा गया, जिसे लोगों ने रॉड से सीधा किया। इसके बाद चालक के शव को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार बस ने पहले दो बाइक सवारों को कुचला। इसके बाद भागने के दौरान पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसी रेफर किया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। राहत-बचाव कार्य चलाया गया, क्रेन से वाहनों को हटाकर सड़क पर जाम खत्म कराया गया। कुछ मृतकों की पहचान हुई पुलिस के अनुसार मृतकों में सदानंद मुरमुर, प्रमिला देवी और चिंता मणि महतो की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम बस और पिकअप की टक्कर हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कटिहार SP शिखर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुई। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। मरने वालों की संख्या 13 से बढ़ सकती है। हादसे के बाद इलाके में मातम भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग राहत कार्य में जुट गए। इतबारी बासुकी ने बताया कि बाइक चालक सदानन अपने बेटे के लिए लड़की देखने गए थे। पूर्णिया के बड़हरा कोठी गए थे, वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। झारखंड से लौट रहे थे पिकअप सवार स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप में करीब 22 से 25 लोग सवार थे। ये लोग झारखंड से कठिया मेला धाम करके लौट रहे थे। सभी लोग रानीपतरा के सूहवा और सपनी गांव के लोग हैं। वहीं, कुछ लोग मोटरसाइ‌किल से बरहरा कोठी से लौट रहे थे। इसी दौरान बस की चपेट में आने से बाइक सवार सदानंद मुर्मू उर्फ राजेश (40) की मौके पर मौत हो गई। इससे बस ड्राइवर भाग रहा था, तभी सामने से पिकअप में टक्कर मार दी। अब घटनास्थल का हाल देखिए… सड़क के बीचों-बीच बस और पिकअप दोनों गाड़ियां इस तरह टकराई थीं कि पहचानना मुश्किल हो रहा था कि कौन सा हिस्सा किस गाड़ी का है। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। कुछ लोग सड़क पर पड़े तड़प रहे थे, तो कुछ गाड़ियों के बीच फंसे हुए थे। एक व्यक्ति का हाथ बस के नीचे दबा हुआ था, तो किसी का पैर बुरी तरह कुचल गया था। कई लोग खून से लथपथ सड़क पर पड़े मदद के लिए कराह रहे थे। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया था। शीशे के टुकड़े, लोहे के मुड़े हुए हिस्से और टूटे सामान सड़क पर बिखरे पड़े थे। पिकअप वाहन तो पूरी तरह मलबे में बदल गया था। उसके अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए स्थानीय लोग और पुलिस मिलकर कोशिश कर रहे थे। कुछ शव गाड़ियों के बीच बुरी तरह फंसे थे, जिन्हें निकालना बेहद मुश्किल हो रहा था। पिकअप की बॉडी काटकर लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं, बस ड्राइवर भी अगले हिस्से में दब गया था, जिसे रॉड की मदद से निकाला गया। मौके पर मौजूद लोग घायलों को बाहर खींच रहे थे। बस और पिकअप के लोग अपने परिजनों को पहचानने की कोशिश में रो रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
    Next Article
    LIVE: दिल्ली की बल्लेबाजी जारी, सीएसके ने दिया है 213 रनोें का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment